Ghatsila : घाटशिला में RDS फाउंडेशन की पहल, स्थानीय बच्चों के लिए JPSC–IIT–IAS निशुल्क कोचिंग

  • स्व. रामदास सोरेन जयंती पर 01 जनवरी से कोचिंग कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ
  • शिक्षा और प्रशासनिक सेवाओं के प्रति युवाओं में बढ़ेगा उत्साह

घाटशिला : घाटशिला के नव निर्वाचित विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन की पहल पर RDS फाउंडेशन ने स्थानीय बच्चों के लिए JPSC, IIT एवं IAS जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की है। यह कोचिंग कार्यक्रम धरमबहाल पंचायत के माटीकला में दिनांक 01 जनवरी 2026 को पूर्व विधायक एवं स्कूली शिक्षा मंत्री स्व. रामदास सोरेन जी की जयंती स्मृति में विधिवत रूप से शुरू किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को उच्च शिक्षा और प्रशासनिक सेवाओं की दिशा में प्रेरित करना है।

इसे भी पढ़ें : Bodam : बोड़ाम हाट में मोबाइल चोरी का प्रयास विफल, आरोपी को लोगों ने धर दबोचा

स्थानीय बच्चों के लिए शिक्षा में नए अवसर

कोचिंग कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर घाटशिला के पांवड़ा पंचायत अंतर्गत फुलडुंगरी स्थित झामुमो संपर्क कार्यालय में दिसोम गुरु बाबा शिबू सोरेन एवं स्व. रामदास सोरेन की मूर्तियों का भव्य अनावरण भी किया जाएगा। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू, वरिष्ठ नेता जगदीश भकत, रूपेश सोरेन, सागर पानी और अंकुर कवाड़ी सहित अन्य गणमान्य लोग कार्यक्रम का जायजा लेने पहुंचे। यह पहल न केवल युवाओं के शिक्षा-संपन्न भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण है, बल्कि स्व. रामदास सोरेन जी के शिक्षा-समर्पित विचारों को सम्मानित करने का अवसर भी प्रदान करती है।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में मनाया गया नौवां स्थापना दिवस

पोटका : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में गुरुवार को नर्सिंग विभाग का नौवां स्थापना दिवस एवं विश्व फार्मेसी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत और दीप…

Spread the love

Jamshedpur : ‘शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ विषयक सेमिनार 4 अक्टूबर को, स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और नेचर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा आयोजन

जमशेदपुर : झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को समझने की दिशा में एक कदम उठाते हुए दिनांक 4 अक्टूबर 2026 को ‘शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ विषयक सेमिनार का आयोजन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time