Bodam : बोड़ाम हाट में मोबाइल चोरी का प्रयास विफल, आरोपी को लोगों ने धर दबोचा

  • स्थानीय लोगों की सतर्कता से महिला से मोबाइल छीनने वाले युवक को किया गिरफ्तार

बोड़ाम : बोड़ाम बाजार स्थित साप्ताहिक हाट में बुधवार की शाम करीब 5:30 बजे एक महिला के हाथ से मोबाइल फोन छीनने का प्रयास विफल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला के जोर से मदद के लिए चिल्लाने पर बाजार में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी का पीछा कर उसे कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया और भीड़ ने उसे घेरकर जमकर पिटाई की। सूचना मिलने पर बोड़ाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले गई। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम में 2025 में बाल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि

सावधानीहीनता से बढ़ रही चोरी की घटनाएं

सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार युवक खुद को पश्चिम बंगाल का निवासी बता रहा है, जबकि पीड़ित महिला बोड़ाम क्षेत्र की रहने वाली हैं। महिला रोज़मर्रा की खरीदारी कर रही थीं, तभी आरोपी ने मौका पाकर उनका मोबाइल छीनने की कोशिश की। पीड़ित महिला के शोर मचाने पर लोग हरकत में आए और आरोपी को पकड़ लिया। घटना के दौरान बाजार में काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही और लोगों में गुस्सा देखा गया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : श्री श्री चंद्र मौलेश्वर कचहरी बाबा का स्थापना उत्सव धूमधाम से मनाया गया

साप्ताहिक हाट में सुरक्षा बढ़ाने की मांग

स्थानीय लोगों का आरोप है कि हर हाट में बाहरी राज्यों और जिलों से आने वाले असामाजिक तत्व चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। अक्सर आरोपी चोरी कर भीड़ में गुम हो जाते हैं, जिससे पुलिस के लिए उन्हें पकड़ना मुश्किल हो जाता है। इस बार लोगों की सतर्कता से आरोपी पकड़ में आया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। थानेदार ने कहा कि आरोपी की पहचान, आपराधिक रिकॉर्ड और संभावित गिरोह से जुड़े होने की जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल चोरी का मामला दर्ज कर जांच जारी है।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई में विश्वकर्मा पूजा के दिन हत्या करने की कथित साजिश का खुलासा, हथियार के साथ राज बच्चा  समेत पांच गिरफ्तार

देशी पिस्टल, मैगजीन में लोड दो जिंदा कारतूस और फायरिंग का खोखा बरामद, पूर्व से फायरिंग के मामलों में आरोपित रहा है सैफ अली उर्फ राज बच्चा जमशेदपुर :  जुगसलाई…

Spread the love

Jamshedpur : खनन विभाग ने कोवाली में 500 सीएफटी बालू लदा हाइवा जब्त किया, ओडिशा से लाया जा रहा था

जमशेदपुर : उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देशानुसार खनन टास्क फोर्स ने अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए मंगलवार की देर रात जिला खनन कार्यालय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time