Jamshedpur : पड़ोसियों पर मारपीट और जातिसूचक गाली देने का आरोप, पीड़ित ने गोलमुरी थाने में की शिकायत

  • वाहन खड़ा करने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, पीड़ित परिवार दहशत में

जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गढ़ाबासा लाइन नंबर-7 में रहने वाले विजय कुमार ने अपने पड़ोसियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाना प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपी है। पीड़ित विजय कुमार (31), पिता स्वर्गीय कृष्णा कुमार, मकान संख्या 625A के निवासी हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके पड़ोसी सत्य नारायण और उसका परिवार लंबे समय से उनके साथ विवाद कर रहा है। घर के सामने वाहन खड़ा करने को लेकर आए दिन तनाव की स्थिति बनी रहती है। पीड़ित के अनुसार, सत्य नारायण के बेटे अक्सर बुलेट मोटरसाइकिल और कार उनके घर के सामने खड़ी कर देते हैं, जिससे विवाद शुरू होता है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : भारत 2026 में आर्थिक उड़ान भरेगा – जे पी पांडेय

पड़ोसियों के बीच वाहन पार्किंग बना विवाद की वजह

शिकायत में विजय कुमार ने बताया कि जब उनकी मां या अन्य परिजन वाहन हटाने की बात करते हैं, तो सत्य नारायण, उसकी पत्नी सविता देवी, देवेंद्र कुमार, पवित्रा देवी, देवेंद्र का साला शानू और लोकेश कुमार गाली-गलौज करने लगते हैं। आरोप है कि इस दौरान जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए कहा जाता है— “साला गोंड़ जाति का है, हमे गाड़ी लगाने से मना करता है।” पीड़ित का कहना है कि आरोपी न सिर्फ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते हैं, बल्कि जान से मारने की धमकी भी देते हैं, जिससे पूरा परिवार भय और तनाव के माहौल में रहने को मजबूर है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मेघना बाघिन ने टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में दिया दो शावकों को जन्म

जातिसूचक गालियों और जान से मारने की धमकी का आरोप

विजय कुमार के अनुसार, 28 फरवरी 2025 की रात लगभग 9:30 बजे उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल घर के सामने खड़ी कर अंदर चले गए थे। रात करीब 12:40 बजे गाड़ी खिसकाने की आवाज सुनकर बाहर निकले तो देखा कि देवेंद्र कुमार, उसकी पत्नी पवित्रा देवी और शानू उनकी बाइक हटाकर अपनी गाड़ी खड़ी कर रहे थे। विरोध करने पर देवेंद्र कुमार ने कथित रूप से अपशब्द कहे और पैर खींचकर उन्हें नाली में गिरा दिया। इसके बाद उनके साथ मारपीट की गई, जिससे मुंह, होंठ, सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। परिजनों ने उन्हें घर पहुंचाया और हालत बिगड़ने पर एमजीएम अस्पताल में इलाज कराया गया। पीड़ित ने पुलिस से सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : बिंदल मॉल के रेस्टोरेंट में ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 युवक घायल, 11 राउंड गोलियां चलने से मचा हड़कंप

तीन अज्ञात अपराधियों ने रेस्टोरेंट में घुसकर युवकों को बनाया निशाना, वारदात के बाद मॉल परिसर में मची भगदड़; डीआईजी और एसएसपी ने घटनास्थल का लिया जायजा जमशेदपुर : सोनारी…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई में 17.274 किलो गांजा बरामद, बिहार का युवक गिरफ्तार, करीब 8 लाख रुपये बताई गई कीमत

जमशेदपुर: जुगसलाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 17.274 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time