ये झारखंड है भाई, यहां के खेल निराले हैं! 200 किग्रा गांजा पी गए रांची के चूहे? ‘आपकी सेवा में सदैव तत्पर झारखंड पुलिस’ की चौंकाने वाली रिपोर्ट

दीपक कुमार
जमशेदपुर : ये झारखंड है भाई । यहां के खेल निराले हैं। राज्य की राजधानी रांची का तो क्या ही कहना ? देश ही नहीं दुनिया में झारखंड इकलौता ऐसा राज्य है जहां के चूहे बेहद शातिर है। नशेड़ी है। नशेड़ी भी ऐसा वैसा नहीं। महा बेवड़ा है । ये चूहे पुलिस को भी चकमा देने में माहिर हैं। राजधानी रांची के चूहे इतने शातिर है कि राजधानी के खुफिया विभाग तक को अपने हरकतों की भनक नहीं लगने देते हैं। पिछले दिनों ओरमांझी के चूहों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया। और खुफिया विभाग तक को भनक नहीं लगने दी।
हुआ यूं कि चूहों का एक शातिर गैंग ओरमांझी थाना में पुलिस की चाक-चौबंद निगरानी में रखें गांजा उड़ा ले गए ! वह भी एक दो पुड़िया नहीं। दस , बीस ग्राम नहीं । पूरे 200 किलो ग्राम। यानी दो क्विंटल।
ज़ी हां चौंकिए मत यह बात सौ प्रतिशत सत्य है। क्योंकि यह बात मैं नहीं कह रहा हूं। आपकी सेवा में सदैव तत्पर झारखंड की पुलिस बोल रही है। वो पुलिस, जिसके कंधे पर सवा तीन करोड़ आबादी की सुरक्षा की जिम्मेदारी है। आपने सुना होगा चूहे अनाज की बोरियां चट कर गये , कभी – कभी किताब – कॉपियां भी चट कर जाते हैं। छुपाकर रखें नोटों को भी कुतर देते हैं। परंतु झारखंड में चूहों ने ऐसा करामात दिखाया है कि सब हैरान हैं। पुलिस निगरानी में रखें 200 किलो ग्राम गांजा चूहों ने पीकर खत्म कर दिया। महज चार साल के भीतर चूहों ने लगभग 200 किलो ग्राम गांजा पीकर धुआं धुआं कर दिया। हैरान करने वाली बात यह है कि चूहे के किस गैंग ने इस घटना को अंजाम दिया है यह बात भी पुलिस अभी पता लगाने में नाकामयाब रही है। 50000 हजार से 170000 रुपये प्रति किलो बिकने वाला गांजा 200 किलो ग्राम अर्थात 1000000 से 34000000 करोड़ मूल्य का गांजा चूहे पी गये।
पुलिस रिकार्ड के मुताबिक 17 जनवरी 2022 को ओरमांझी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बोलेरो गाड़ी से 200 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद किया। गाड़ी में सवार एक व्यक्ति इंद्रजीत राय को गिरफ्तार किया गया। जबकि दो अन्य गाड़ी से उतरकर फरार होने में कामयाब हुए। गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया। बाद में अदालत को ओरमांझी पुलिस ने बताया कि बरामद मादक पदार्थ जो पुलिस सुरक्षा में रखे गये थे चूहों ने चट कर दिया। अदालत ने इसे पुलिस की बड़ी लापरवाही मानते हुए आरोपी को बरी कर दिया है।

इसे भी पढ़ें : Kharsawan : खरसावां गोलीकांड की 78वीं शहादत दिवस पर अमर शहीदों को नमन, वंशजों के सम्मान हेतु विशेष आयोग का ऐलान


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा प्रखंड मुख्यालय पर झामुमो का प्रदर्शन, खान एवं खनिज संशोधन विधेयक का किया विरोध, विधायक समीर मोहंती हुए शामिल

बहरागोड़ा : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) बहरागोड़ा द्वारा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) यानी एमएमडीआर संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में बहरागोड़ा प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय जोरदार धरना-प्रदर्शन…

Spread the love

Potka : पोटका में मां मनसा पूजा का आयोजन, मुखिया ने की सुख-शांति व समृद्धि की कामना

पोटका : मां मनसा पूजा के पावन अवसर पर मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने हल्दीपोखर के नायकपाड़ा एवं बागतीपाड़ा में आयोजित पूजा-अर्चना में शामिल होकर विधिवत पूजा की। उन्होंने मां…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time