Jamshedpur : ठिठुरती ठंड में न्यायपालिका ने जरूरतमंदों को ओढ़ाया कंबल

  • जमशेदपुर में नववर्ष की रात न्यायिक अधिकारियों ने किया राहत कार्य

जमशेदपुर : नववर्ष के अवसर पर जमशेदपुर में न्यायपालिका ने मानवता और संवेदनशीलता की अनूठी मिसाल पेश की। व्यवहार न्यायालय जमशेदपुर के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय के निर्देश पर 1 जनवरी की रात 10 बजे से 12 बजे तक शहर के विभिन्न चौक-चौराहों, रेलवे स्टेशन और सार्वजनिक स्थलों पर ठंड से जूझ रहे जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। कड़ाके की ठंड और शीतलहरी के बीच सड़क किनारे सो रहे गरीब व असहाय लोगों को राहत पहुंचाने के लिए सीजेएम विशाल गौरव और डालसा सचिव कुमार शौरव त्रिपाठी स्वयं मैदान में उतरे और अपने हाथों से कंबल ओढ़ाए। इस पहल से न केवल जरूरतमंदों को ठंड से बचाव मिला, बल्कि समाज में संवेदनशीलता और न्यायिक संस्थाओं की सामाजिक जिम्मेदारी का भी संदेश गया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का दिव्य वर्णन, श्रद्धालु हुए भाव विभोर

नववर्ष पर जरूरतमंदों के लिए राहत अभियान

डालसा सचिव कुमार शौरव त्रिपाठी ने इस दौरान कहा कि “जिसका कोई नहीं है, उसके लिए डालसा खड़ा है।” उन्होंने बताया कि भारत के प्रत्येक नागरिक को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार है और न्याय से वंचित व जरूरतमंद लोग डालसा कार्यालय से संपर्क कर निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। रात्रि भ्रमण के दौरान करीब 50 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। इस सेवा कार्य में डालसा कार्यालय के प्रधान सहायक संजय कुमार, रवि मुर्मू तथा पीएलवी नागेन्द्र कुमार, दिलीप जायशवाल, संजय तिवारी, मनोज महतो, सुनील पांडेय, अरुण रजक, शंकर गोराई सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। न्यायपालिका की इस पहल की शहरवासियों ने सराहना की है।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर – 19 में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों का जत्था टाटानगर से पठानकोट के लिए हुआ रवाना

जमशेदपुर : सीआईएससीई नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर 19 के खिलाड़ियों का जत्था रविवार को टाटा नगर से पठानकोट के लिए जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन से रवाना हुये। गौरतलब हो कि (…

Spread the love

Jamshedpur : जेएनएसी टीम पर जानलेवा हमला करने तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप से गुरदीप पप्पू सहित 14 बरी

जमशेदपुर : जनता दल यू के पूर्व नगर अध्यक्ष एवं ट्रांसपोर्टर गुरदीप सिंह पप्पू सहित 14 भाजपा एवं सामाजिक नेताओं को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time