Jamshedpur : श्री श्री चंद्र मौलेश्वर कचहरी बाबा का स्थापना उत्सव धूमधाम से मनाया गया

  • जमशेदपुर के पुराना कोर्ट मंदिर में भक्तों ने भाग लिया, 24 घंटे अखंड कीर्तन और महाप्रसाद वितरण

जमशेदपुर : पुराना कोर्ट स्थित श्री श्री चंद्र मौलेश्वर कचहरी बाबा मंदिर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा का स्थापना उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। 31 दिसंबर की सुबह 9:30 बजे मंदिर स्थल से सैकड़ों माताओं और बहनों ने माथे पर कलश लेकर शोभा यात्रा में भाग लिया। शोभा यात्रा स्वर्णरखा नदी तट तक गई, जहाँ कलश में जल भरकर पुनः मंदिर लौटते हुए बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया। इस दौरान बैंड बाजे के साथ घुड़सवार जुलूस ने उत्सव की भव्यता बढ़ाई। इसके पश्चात पूजा-अर्चना और बाबा का अभिषेक किया गया, जबकि कीर्तन मंडली ने 24 घंटे के अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : धर्म और मर्यादा के पालन हेतु आज की युवा पीढ़ी को संस्कार की सीख जरूरी – आचार्य

शोभायात्रा और जलाभिषेक से मंदिर परिसर भक्तिमय

दोपहर 12 बजे महाप्रसाद वितरण किया गया, जिसमें हजारों भक्तों ने बाबा का प्रसाद ग्रहण किया। अखंड कीर्तन के दौरान पूरे मंदिर परिसर में हरिनाम संकीर्तन की गूंज सुनाई दी, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा। भाजपा के वरिष्ठ नेता नीरज सिंह, समाजसेवी अविनाश सिंह राजा, मानगो भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद राय सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। उन्होंने कीर्तन में भाग लेकर श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया और धार्मिक आयोजनों के महत्व पर प्रकाश डाला।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बेलाजुड़ी के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, पति गंभीर घायल

अखंड कीर्तन और महाप्रसाद में शामिल हुए सैंकड़ों भक्त

नीरज सिंह ने कहा कि कचहरी बाबा इस स्थान पर 1990 में जमीन खुदाई के दौरान प्रकट हुए थे और तब से हर साल उनका धूमधाम से स्थापना उत्सव मनाया जा रहा है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि नए वर्ष की शुरुआत मंदिरों में पूजा-पाठ और भक्ति भाव के साथ करें, ताकि आने वाला वर्ष सकारात्मकता, शांति और सद्भाव से भरा रहे। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में भाईचारे को मजबूत करते हैं और लोगों को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करते हैं।

इसे भी पढ़ें : Kharsawan : शहीद दिवस पर मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन सतर्क, आरसीडी गेस्ट हाउस में संयुक्त ब्रीफिंग

मंदिर समिति और श्रद्धालुओं की सक्रिय भागीदारी से उत्सव हुआ सफल

मंदिर समिति के अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय, उपाध्यक्ष अनिल कुमार पाठक, महासचिव दिलीप कुमार जायशवाल, पंडित जय कृष्ण झा, पंडित राधा शंकर उपाध्याय, सचिव अमित कुमार, कोषाध्यक्ष नवनीत कुमार समेत अन्य सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। कीर्तन 24 घंटे तक निरंतर चलता रहेगा और 1 जनवरी नव वर्ष के दिन इसकी पूर्णाहुति होगी, साथ ही दोपहर में महा भंडारा का आयोजन भी किया जाएगा। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु इस अवसर पर शामिल होकर भगवान के नाम का जाप कर रहे हैं।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : नरवापहाड़ में एक अक्टूबर को रक्तदान शिविर, तैयारी में जुटे आयोजक

जादूगोड़ा: जीवन ज्योति सेवा समिति नरवापहाड़ की ओर से आगामी एकअक्टूबर को यूसीआईएल सामुदायिक केंद्र, नरवापहाड़ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर की सफलता को लेकर मंगलवार देर…

Spread the love

Jamshedpur : टेल्को रोड नंबर 26 में प्रकृति-जंगल थीम पर बनेगा पंडाल, दिखेगी झारखंड की संस्कृति की झलक

जमशेदपुर : टेल्को स्थित नॉर्थ एरिया दुर्गा पूजा कमेटी, रोड नंबर 26, टेल्को के पंडाल निर्माण के लिए मंगलवार को विधिवत भूमि पूजन किया गया। पुरोहित की उपस्थिति में वैदिक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time