Jamshedpur : बेलाजुड़ी के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, पति गंभीर घायल

  • तेज रफ्तार कार की टक्कर से दंपती चपेट में, परिवार में मातम
  • बैंक से लौटते समय हुआ हादसा, टीएमएच में चल रहा इलाज
  • सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी बन रही जानलेवा

जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलाजुड़ी गांव के पास हाइवे पर बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बेलाजुड़ी गांव निवासी खुकु रानी विषई (55) की मौत हो गई, जबकि उनके पति रविकांत विषई गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजन रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया, जबकि मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया।

इसे भी पढ़ें : Kharsawan : शहीद दिवस पर मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन सतर्क, आरसीडी गेस्ट हाउस में संयुक्त ब्रीफिंग

हाइवे पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं से ग्रामीणों ने जताई चिंता

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी नारगा स्थित बैंक ऑफ इंडिया से पैदल अपने घर बेलाजुड़ी लौट रहे थे। इसी दौरान घाटशिला से जमशेदपुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार ऑल्टो कार ने पीछे से दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में खुकु रानी विषई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रविकांत विषई गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया है कि उनका दायां पैर टूट गया है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर के टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद बेटे फकीर विषई समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : लालगढ़ में फुटबॉल मैच के दौरान हुआ वज्रपात, युवक की मौत, कई दर्शक हुए घायल

झाड़ग्राम : लालगढ़ के कांटापहाड़ी स्थित कुमारबांध मैदान में शुक्रवार शाम फुटबॉल टूर्नामेंट के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से हितेन मुर्मू नामक एक युवक की मौत हो गई। हादसे…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा में देर रात शॉर्ट सर्किट से फूस का घर जलकर राख, नकद समेत खाने-पीने के सामान हुआ नष्ट 

बहरागोड़ा :बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत बरसोल थाना क्षेत्र के पाथरघाटा गांव में शुक्रवार देर रात अचानक आग लगने से जमुना मुंडा का फूस का मकान पूरी तरह जलकर खाक हो गया,…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time