Jamshedpur : मानगो पुल से नदी में छलांग लगाने जा रही महिला को राहगीरों ने बचाया, तनाव में उठाने जा रही थी घातक कदम

जमशेदपुर : मानगो पुल पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक महिला ने अचानक स्वर्णरेखा नहीं में कूदने का प्रयास किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला कुछ देर तक पुल के किनारे खड़ी रही और अचानक नीचे छलांग लगाने की कोशिश की। लेकिन मौके पर मौजूद राहगीरों की सतर्कता और त्वरित प्रतिक्रिया से एक बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि जैसे ही महिला ने आगे बढ़कर कूदने का प्रयास किया, वहीं मौजूद एक व्यक्ति ने जोखिम उठाकर उसे पकड़ लिया और नीचे गिरने से रोक लिया। इस दौरान कुछ लोग घटना का वीडियो बनाते भी दिखे, लेकिन बहादुरी दिखाने वाले युवक के हस्तक्षेप ने महिला की जान बचा ली। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मानगो थाना की टीम मौके पर पहुंची और महिला को सुरक्षित अपने साथ ले गई।

पुलिस ने प्रारंभिक पूछताछ के बाद महिला के पति और परिवार वालों को सूचना दे दी है। फिलहाल महिला को सुरक्षा में रखा गया है और चिकित्सकीय जांच के साथ-साथ काउंसलिंग की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि परिवार से बातचीत के बाद ही पूरे मामले की पृष्ठभूमि स्पष्ट हो पाएगी।मानगो थाना प्रबंधन ने बताया कि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि महिला ने ऐसा कदम क्यों उठाया, लेकिन प्रथम दृष्टया मामला घरेलू या व्यक्तिगत तनाव का हो सकता है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है और यदि आवश्यकता पड़ी तो महिला को सामाजिक संगठनों और चिकित्सकीय विशेषज्ञों की सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते मदद मिल जाना ही महिला के लिए जीवनदान साबित हुआ। घटना से एक बार फिर यह संदेश गया है कि किसी संकट में घिरे व्यक्ति की मदद कर इंसान किसी की जान बचा सकता है, जबकि वीडियो बनाने या तमाशबीन बनकर खड़े रहना हादसे को और गंभीर बना सकता है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : शीतलहर के कारण जिले के कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Kharagpur : ब्रेक बाइंडिंग देखकर गेटमैन ने दिखाई सूझबूझ, संभावित रेल हादसा टला

खड़गपुर : ट्रेन में तकनीकी गड़बड़ी को समय रहते पहचानकर सतर्कता दिखाने वाले दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल के एक गेटमैन को मंगलवार को सम्मानित किया गया। अमरदा रोड…

Spread the love

Jamshedpur :विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चांडिल डैम, मुख्यमंत्री ने ब्लूप्रिंट तैयार करने का दिया निर्देश 

हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण  जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज परिजनों संग सरायकेला-खरसावां स्थित धातकीडीह जाने के क्रम में प्रसिद्ध चांडिल डैम का परिभ्रमण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time