Jamshedpur : कपाली से लापता किशोर का शव बरामद होने से सनसनी, कबिरिया स्कूल का आठवीं कक्षा का था छात्र 

जमशेदपुर : कपाली क्षेत्र के इस्लामनगर वार्ड संख्या 13 से शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को शोक में डूबो दिया है। दो दिन से लापता 14 वर्षीय छात्र मो. शब्बीर का शव बरामद हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों के बीच सनसनी फैल गई और मौके पर भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान बावनगोड़ा स्थित कबीरीया स्कूल में आठवीं कक्षा के छात्र के रूप में हुई है, जो बीते 25 दिसंबर से रहस्यमय तरीके से लापता था।
परिवार का आरोप है कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के बावजूद पुलिस ने मामले को ग्रियारता से नहीं लिया। किशोर के पिता मो समीर ने बताया कि उन्होंने 26 दिसंबर को थाने में लिखित शिकायत दी थी, परंतु पुलिस की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। शनिवार को अचानक बेटे का शव मिलने की सूचना ने पूरे परिवार की दुनिया उजाड़ दी। घर में कोहराम मचा हुआ है, मां बेसुध सी पड़ी हैं तो पिता बार-बार रो रोकर यही पूछ रहे हैं कि उनके मासूम बेटे के साथ ऐसा क्यों हुआ।
मृतक के पिता का कहना है, “हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। हम दोनों पति-पत्नी मेहनत कर अपने बच्चे को पढ़ा-लिखा रहे थे। उसका भविष्य संवारने का सपना देखा था लेकिन अब सब खत्म हो गया। हमें न्याय चाहिए।” उन्होंने बेटे की मौत पर गहरा दुख जताते हुए पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।
इलाके में इस घटना को लेकर आक्रोश फैल गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पुलिस गुमशुदगी की शिकायत दर्ज होने के बाद तुरंत कार्रवाई करती, तो शायद बच्चे की जान बचाई जा सकती थी। लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों की गिरफ्तारी और पुलिस की लापरवाही पर प्रश्न उठाए हैं।
बच्चे का शव किस परिस्थिति में मिला, मौत का कारण क्या है, क्या यह हत्या है या कोई अन्य साजिश—इन सभी सवालों के जवाब के लिए पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की तत्परता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जुगसलाई में सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत, परिजनों में मातम

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में श्रावण मास की अमवस्या पर उमड़ी भक्तों की भीड़

जमशेदपुर : क्षी क्षी दक्षिणेश्वरी काली मंदिर, इस्ठ प्लांट बस्ती, बर्मामाइन्स में बुधबार को श्रावण मास के अमवस्या के अवसर पर पूरे विधि विधान से पूजा संपन्न हुआ। इस अवसर…

Spread the love

Jamshedpur : अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर डालसा ने मानगो चौक पर चलाया जागरूकता अभियान 

जमशेदपुर : अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से बुधवार को मानगो चौक पर युवाओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस दौरान डालसा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time