Seraikela : दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत, एक चालक गंभीर रूप से घायल

  • सरायकेला–राजनगर मुख्य मार्ग पर तड़के हुआ सड़क हादसा, घायल चालक जमशेदपुर रेफर

सरायकेला : सरायकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत सरायकेला–राजनगर मुख्य मार्ग पर गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। सुबह करीब 5:30 बजे दो भारी ट्रकों के बीच आमने–सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रकों को भारी क्षति पहुंची और मार्ग पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही सरायकेला पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

इसे भी पढ़ें : Kharsawan : खरसावां गोलीकांड की 78वीं शहादत दिवस पर अमर शहीदों को नमन, वंशजों के सम्मान हेतु विशेष आयोग का ऐलान

सरायकेलाराजनगर मार्ग पर लगातार हो रहे सड़क हादसे

हादसे में घायल चालक की पहचान बिहार के जमुई गांव निवासी 22 वर्षीय सिंटू कुमार के रूप में हुई है। उसे गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस की मदद से घायल युवक को तुरंत सदर अस्पताल सरायकेला पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे जमशेदपुर रेफर कर दिया। इस दुर्घटना के कारण कुछ समय तक मुख्य मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सामान्य कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : लालगढ़ में फुटबॉल मैच के दौरान हुआ वज्रपात, युवक की मौत, कई दर्शक हुए घायल

झाड़ग्राम : लालगढ़ के कांटापहाड़ी स्थित कुमारबांध मैदान में शुक्रवार शाम फुटबॉल टूर्नामेंट के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से हितेन मुर्मू नामक एक युवक की मौत हो गई। हादसे…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा में देर रात शॉर्ट सर्किट से फूस का घर जलकर राख, नकद समेत खाने-पीने के सामान हुआ नष्ट 

बहरागोड़ा :बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत बरसोल थाना क्षेत्र के पाथरघाटा गांव में शुक्रवार देर रात अचानक आग लगने से जमुना मुंडा का फूस का मकान पूरी तरह जलकर खाक हो गया,…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time