- विधायक सरयू राय ने नगर निगम को पत्र लिखकर सांप्रदायिक सौहार्द का दिया संदेश
- सांप्रदायिक एकता का प्रतीक बनेगी सड़क, शहर में सांप्रदायिक सौहार्द को मजबूत करने की पहल
जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त को पत्र लिखकर मानगो चौक से चेपा पुल होते हुए पारडीह चौक तक जाने वाली सड़क का नामकरण “सद्भावना पथ” करने का आग्रह किया है। अपने पत्र में उन्होंने उल्लेख किया कि इस मार्ग पर विभिन्न संप्रदायों के उपासना स्थल स्थित हैं, जो आपसी सौहार्द और सांप्रदायिक एकता के जीवंत उदाहरण हैं। उन्होंने बताया कि इस सड़क पर मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा और चर्च जैसे उपासना स्थल मौजूद हैं, जहां विभिन्न धर्मों के अनुयायी नियमित रूप से अपनी-अपनी उपासना पद्धति के अनुसार धार्मिक अनुष्ठान करते हैं।
इसे भी पढ़ें : Seraikela : पौष पूर्णिमा पर श्री जगन्नाथ मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
धार्मिक समरसता को मिलेगा स्थायी संदेश
विधायक सरयू राय ने पत्र में यह भी उल्लेख किया कि मानगो चौक से पारडीह चौक की ओर जाते समय ये सभी उपासना स्थल संयोगवश सड़क के बायीं ओर स्थित हैं, जो इस मार्ग को सांप्रदायिक सद्भाव का अद्वितीय उदाहरण बनाता है। उन्होंने कहा कि इस प्रगाढ़ धार्मिक समरसता को देखते हुए सड़क का नाम “सद्भावना पथ” रखा जाना न केवल उचित होगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी आपसी भाईचारे और शांति का स्थायी संदेश देगा। इस प्रस्ताव को लेकर शहर के सामाजिक और बौद्धिक वर्ग में भी सकारात्मक चर्चा शुरू हो गई है।
There is no ads to display, Please add some





















































