Jamshedpur : सिदगोड़ा में बाल विवाह मुक्त झारखंड अभियान को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

  • सुरक्षित और सशक्त महिला- सशक्त झारखंड के निर्माण के लिए प्रशासन ने लिया बाल विवाह मुक्त जिला बनाने का संकल्प
  • सिदगोड़ा में बाल विवाह मुक्त झारखंड अभियान का सामूहिक संकल्प

जमशेदपुर : सुरक्षित एवं सशक्त महिला- सशक्त झारखंड के उद्देश्य से ‘बाल विवाह मुक्त झारखंड अभियान’ के अंतर्गत बिरसा मुंडा टाउन हॉल, सिदगोड़ा में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम अर्नव मिश्रा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी संध्या रानी समेत बीडीओ, सीओ, मुखिया, ग्राम प्रधान एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, आंगनबाड़ी सेविकाएं और पंचायत सचिव भी शामिल हुए।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पोक्सो केस में फरार अभियुक्त मोहित कुमार सिंह गिरफ्तार

सिदगोड़ा में बाल विवाह रोकथाम पर जिले स्तर की बैठक

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त ने कहा कि परंपराएं तभी सम्मान के योग्य हैं जब वे मानव गरिमा और अधिकारों की रक्षा करें। बाल विवाह सामाजिक कुरीति के साथ-साथ एक गंभीर अपराध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 18 वर्ष से कम आयु की लड़की तथा 21 वर्ष से कम आयु के लड़के का विवाह बाल विवाह की श्रेणी में आता है और इसे रोकने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन, पुलिस और सरकारी तंत्र इस दिशा में पूरी तत्परता से कार्य कर रहे हैं और समाज से भी इस कुरीति के खिलाफ आगे आने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मानगो फ्लाइओवर के नीचे बने नाले की गहराई और चौड़ाई बढ़ाई जाएगी

बाल विवाह रोकने में समाज की सक्रिय भागीदारी जरूरी : उप विकास आयुक्त

अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम ने कहा कि बाल-विवाह रोकने के लिए चर्चाओं से ज्यादा जमीनी स्तर पर कार्रवाई जरूरी है। उन्होंने सवाल उठाया कि कितने लोग अपने आसपास हो रहे बाल विवाह का विरोध करते हैं या इसे रोकने के लिए आगे आते हैं। उन्होंने कहा कि कानून और सरकारी तंत्र अपना दायित्व निभा रहे हैं, अब समाज की जिम्मेदारी भी अहम है। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि राज्य में बाल विवाह की दर 32.2 प्रतिशत है, जो चिंताजनक है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : ग्रेड रिवीजन और बोनस की खुशी के बीच कंवाई चालकों की अनसुनी पीड़ा

झारखंड में बाल विवाह की दर 32.2%, प्रशासन ने ली सख्त कार्रवाई की तैयारी

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने बाल विवाह मुक्त जिला बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। इस अवसर पर अधिकारियों ने कानून की जानकारी और उसके प्रभावी क्रियान्वयन के महत्व पर जोर दिया। सभी ने मिलकर यह संकल्प किया कि बाल विवाह को किसी भी स्थिति में सहन नहीं किया जाएगा और समाज में जागरूकता फैलाकर इस सामाजिक बुराई का निष्पक्ष रूप से विरोध किया जाएगा।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Santragachi : पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच से 42.680 किलो गांजा बरामद

बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 21.34 लाख रुपये है सांतरागाछी : त्योहारों के मौसम से पहले ट्रेनों के जरिए मादक पदार्थों की अवैध तस्करी पर शिकंजा कसते हुए आरपीएफ…

Spread the love

Jamshedpur : सीतारामडेरा और साकची में अवैध जुआ-लॉटरी के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, चार गिरफ्तार, नकदी, मोबाइल, लॉटरी बोर्ड और नंबर लिखी कॉपियां बरामद

जमशेदपुर :  शहर में अवैध जुआ, लॉटरी और सट्टा कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीतारामडेरा थाना…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time