Jharkhand Cabinet: मंत्रिमंडल की बैठक 29जनवरी को, जनहित से जुड़े कई प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

रांची: झारखंड कैबिनेट की बैठक 29 जनवरी (बुधवार) को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट भवन में आयोजित की जाएगी. यह बैठक अपराह्न 4:00 बजे से शुरू होगी.

महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा
बैठक में जनहित से जुड़े कई प्रस्तावों पर मंत्रिमंडल मुहर लगाएगा. मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी.

पिछली बैठक के निर्णय
पिछली कैबिनेट बैठक 21 जनवरी को हुई थी, जिसमें 18 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई थी. इस बैठक में राज्यकर्मियों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना, चतरा में स्पेशल कोर्ट का गठन, दुमका एयरपोर्ट के लिए नियमित उड़ान का एमओयू, और ज्ञानोदय योजना के तहत कंप्यूटर शिक्षा का प्रस्ताव शामिल थे.

राज्यकर्मियों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार ने राज्यकर्मियों को स्वास्थ्य बीमा योजना की सौगात दी थी. इस योजना के तहत सालाना पांच लाख रुपये तक इलाज के खर्च की सीमा रखी गई है. इसके अंतर्गत विधानसभा के वर्तमान सदस्य, सेवानिवृत्त कर्मी, पूर्व विधायक, और अन्य संबंधित कर्मचारी शामिल किए गए हैं.

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: राष्ट्रीय स्तर पर बैंड कॉम्पटीशन में कस्तूरबा गांधी विद्यालय की जीत, मुख्यमंत्री ने दी टीम को बधाई 

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur :  मानगो नगर निगम बोर्ड की तीन महीने से नहीं हुई बैठक, सरयू राय ने उठाए सवाल; कहा शीघ्र हो बैठक

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए अपर नगर आयुक्त को पत्र लिखकर निगम बोर्ड की बैठक शीघ्र बुलाने…

Spread the love

Jadugora : पोटका विधायक संजीव सरदार का संयुक्त ग्राम सभा ने पुतला दहन कर जताया विरोध, संवैधानिक ग्राम सभा को मान्यता देने की मांग

19 करोड़ से होने वाले जादूगोड़ा रंकनी मंदिर जीर्णोद्धार कार्य पर रोक लगाने की मांग जादूगोड़ा : पोटका प्रखंड क्षेत्र के पांच गांव की संयुक्त ग्राम का गुस्सा मंगलवार को…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time