Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में द्वितीय स्थापना दिवस पर निकली भव्य कलश यात्रा

  • सैकड़ों महिलाओं ने लिया हिस्सा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

जमशेदपुर : ईस्ट प्लांट बस्ती, बर्मामाइंस स्थित श्री श्री दक्षिणेश्वरी मां काली मंदिर का द्वितीय स्थापना दिवस शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सुबह मंदिर प्रांगण से गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों महिलाएं शामिल हुईं। कलश यात्रा ईस्ट प्लांट बस्ती से निकलकर साकची होते हुए दोमुहानी पहुंची, जहां कलश में जल भरने के बाद यात्रा पुनः मंदिर परिसर में समाप्त हुई। इसके बाद मां काली की महास्नान और विशेष पूजा पूरोहित सुमन भट्टाचार्य द्वारा विधि-विधान से संपन्न कराई गई। पूजा के उपरांत मंदिर कमिटी द्वारा महाप्रसाद (भंडारा) का आयोजन किया गया, जो देर शाम तक चला। इस भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : भुइयांडीह में विराट टुसू मेला : पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और सांसद विद्युत महतो ने की शिरकत

भव्य कलश यात्रा से गूंजा बर्मामाइंस, 1936 से हो रही है मां काली की पूजा

मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष गलविंदर सिंह संधू ग्वाले ने बताया कि श्री श्री दक्षिणेश्वरी मां काली मंदिर की स्थापना का यह दूसरा वर्ष है। 17 जनवरी 2024 को मंदिर की स्थापना के साथ मां काली की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। उन्होंने कहा कि यहां 1936 में उनके पूर्वजों द्वारा मां काली की पूजा की शुरुआत की गई थी, जिसे आज सभी के सहयोग और मां की कृपा से मूर्तरूप दिया गया है। मंदिर में प्रत्येक माह अमावस्या के दिन मां काली की विशेष पूजा होती है और भोग प्रसाद का वितरण किया जाता है। इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए मंदिर समिति ने स्थापना दिवस को विशेष रूप से मनाने का निर्णय लिया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : कैरव गांधी लापता मामले में विधायक मंगल कालिंदी ने दिलाया परिजनों को भरोसा

गणमान्य लोगों की उपस्थिति से बढ़ा महत्व

मां काली की पूजा संपन्न होने के बाद मंदिर कमिटी द्वारा बड़े पैमाने पर भोग प्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर समाजसेवी शिव शंकर सिंह, बर्मामाइंस थाना प्रभारी प्रदीप कुमार यादव, वरिष्ठ पत्रकार संजय मिश्रा, जमशेदपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजीव भारद्वाज सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में उमा शंकर बेरा, सुजीत कुमार राउत, अरुण प्रसाद, हरिश्चंद्र प्रसाद, दुर्गानंद दुबे, संतोष सिंह, रंजीत कुमार राउत, अजीत कुमार राउत, राजीव कुमार झा, राहुल, अविनाश सिंह और अभिजित राउत ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और गणमान्य लोगों की उपस्थिति ने इस आयोजन को और भी विशेष बना दिया।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा के ताड़ुआ गांव में श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ श्री श्री निगमानंद जी का एक दिवसीय पूर्णमासी सत्संग

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की पारुलिया पंचायत स्थित ताड़ुआ गांव में शनिवार को सदगुरु श्री श्री निगमानंद सरस्वती परमहंस देव का एक दिवसीय पूर्णमासी सत्संग अपार श्रद्धा व भक्तिभाव के…

Spread the love

Chaibasa : प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया नमन 

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) :   प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती के अवसर पर जगन्नाथपुर प्रखण्ड कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time