Baharagoda : भूतेश्वर महादेव मंदिर में प्रथम श्री चंडी महायज्ञ संपन्न, उमड़ा आस्था का जनसैलाब

  • प्राचीन मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र, भक्तिमय हुआ माहौल
  • अमेरिका से भी पहुंचे यजमान, भंडारे के साथ हुआ समापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं प्राचीन श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर में प्रथम दो दिवसीय श्री चंडी महायज्ञ का आयोजन अत्यंत श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। लगभग 100 वर्ष पुराने इस सिद्ध पीठ को लेकर मान्यता है कि यहां सच्चे मन से की गई हर मन्नत अवश्य पूर्ण होती है। महायज्ञ के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचे, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। दूर-दराज के गांवों से आए भक्तों ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : रात्रि गश्त में लापरवाही पर एसएसपी का कड़ा एक्शन, सात पुलिसकर्मी निलंबित

देश-विदेश से यजमान, हर वर्ष आयोजन का निर्णय

इस वर्ष के महायज्ञ की विशेष बात यह रही कि इसमें न केवल स्थानीय श्रद्धालु बल्कि अमेरिका से आए यजमानों ने भी सहभागिता निभाई। यज्ञ का संचालन श्री जगन्नाथ धाम, पुरी एवं काशी से पधारे प्रकांड विद्वानों द्वारा किया गया। मुख्य आचार्य रघुनाथ पाठक, प्रहलाद पांडा, प्रसाद पांडा एवं आशीष होता ने विधि-विधान से पूजन संपन्न कराया। ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित इस प्रथम चंडी महायज्ञ की सफलता को देखते हुए अब इसे प्रतिवर्ष आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। अंत में विशाल भंडारे के साथ यज्ञ का समापन हुआ।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सोनारी में श्री श्याम भटली परिवार चेरिटेबल ट्रस्ट की भजन संध्या में बाबा श्याम के भजनों की रसधार में खुब झूमे श्रद्धालु

जमशेदपुर : गिरधर मेरे मौसम आया धरती के श्रृंगार का…, बांस की बांसुरी पर घनो इतरवा…, शरण तुम्हारी जो मिल गयी हैं सांवरे…, श्याम धणी को आयो रे बुलावा…., नीला…

Spread the love

Potka : राज्यपाल से मिलीं दुखनी सोरेन, JSSC संताली प्रश्नपत्र की उच्चस्तरीय जांच की उठाई मांग

पोटका : समाजसेवी दुखनी सोरेन ने गुरुवार को राज्यपाल से शिष्टाचार मुलाकात कर जएसएससी परीक्षा में संताली भाषा के प्रश्नपत्र को लेकर अभ्यर्थियों की चिंताओं से अवगत कराया। इस दौरान…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time