Jamshedpur : रात्रि गश्त में लापरवाही पर एसएसपी का कड़ा एक्शन, सात पुलिसकर्मी निलंबित

  • औचक निरीक्षण में सोते मिले पुलिसकर्मी, एसएसपी खुद उतरे सड़कों पर
  • देर रात औचक निरीक्षण में खुली पुलिस की पोल

जमशेदपुर : जमशेदपुर में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने और रात्रि गश्त की हकीकत जानने के लिए गुरुवार देर रात जिले के एसएसपी पीयूष पांडेय स्वयं सड़कों पर उतरे। औचक निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों की गंभीर लापरवाही सामने आई, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के क्रम में मरीन ड्राइव पर तैनात पीसीआर-11 में पदस्थापित एएसआइ रौशन गुड़िया, हवलदार नंदलाल मुंडा और चालक हरेंद्र कुमार वाहन खड़ा कर गहरी नींद में पाए गए। वहीं स्टेशन चौक पर पीसीआर-9 में तैनात एएसआइ संजय इंदुवार भी ड्यूटी के दौरान सोते मिले।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : गोलमुरी में लावारिस बैग से मची अफरा-तफरी, पुलिस की सतर्कता से बुजुर्ग महिला को मिला खोया सामान

एसएसपी की सख्ती से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

इसके अलावा जुगसलाई थाना के गश्ती वाहन में तैनात दारोगा तिर्की और हवलदार कृष्णा रजक को भी ड्यूटी में सोते हुए पाया गया। ड्यूटी में घोर लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी पीयूष पांडेय ने सभी सात पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित करते हुए लाइन क्लोज कर दिया। वहीं होमगार्ड चालक हरेंद्र कुमार को भी विभाग से क्लोज कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में शहर में रात्रि अपराधों में लगातार बढ़ोतरी हुई है। टेल्को थाना क्षेत्र में हत्या की दो घटनाएं सामने आई हैं, जबकि विभिन्न इलाकों में चोरी की वारदातों में भी इजाफा हुआ है। ऐसे में एसएसपी की यह सख्त कार्रवाई पुलिसकर्मियों के लिए कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन का कड़ा संदेश मानी जा रही है।

Spread the love

Related Posts

Gua : बड़ाजामदा थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगाम के लिए क्षेत्र में पुलिसिया सक्रियता बढ़ा दी गई है : वालेश्वर उराँव

गुवा : बड़ाजामदा ओपी प्रभारी वालेश्वर उरांव ने साक्षात्कार में बताया कि क्षेत्र में पुलिसिया सक्रियता पूरी तत्परता से बढ़ा दी गई है ।पुलिस अवैध समानों की गाड़ियों की घड़…

Spread the love

Jadugora : सीआरपीएफ कैंप सासपुर में खुला जनऔषधि केन्द्र ,सस्ते दामों में मिलेगी महंगी दवाइयां, उप महानिरीक्षक रमेश कुमार ने किया उद्घाटन

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा स्थित सासपुर गांव में स्थित केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के प्रांगण में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के तहत जन औषधि केंद्र खोला गया।जिसका उद्घाटन  सीआरपीएफ के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time