Gua : भनगांव करमपदा में सीआरपीएफ का सिविक एक्शन प्रोग्राम आयोजित

  • ग्रामीणों को बांटी गई उपयोगी सामग्री, आपसी विश्वास मजबूत करने पर जोर
  • ग्रामीणों के सहयोग और विश्वास के लिए सीआरपीएफ की पहल

गुवा : गुवा क्षेत्र के भनगांव करमपदा (किरीबुरु) में 18 जनवरी 2026 को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 26वीं वाहिनी द्वारा सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कमांडेंट राजीव रंजन के निर्देशानुसार एफ/26वीं वाहिनी सीआरपीएफ के तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व सहायक कमांडेंट अरविन्द कुमार रजक एवं निरीक्षक/जीडी मो. खान काठात ने किया। इस अवसर पर ग्रामीणों के बीच कंबल, खेती के लिए बीज, बच्चों के लिए खेल सामग्री, स्कूल बैग, पेन, पेंसिल, छाता, ड्रम, टिन शीट तथा महिलाओं के लिए रसोई उपयोगी बर्तनों का वितरण किया गया।

इसे भी पढ़ें : Gua : बड़ाजामदा सत्संग विहार में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया श्री श्री अनुकूल चंद्र जी का 138वां जन्मोत्सव

नक्सलियों के बहकावे से बचने की दी गई सलाह

कार्यक्रम के दौरान निरीक्षक मो. खान काठात ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए नक्सलियों एवं आपराधिक तत्वों के बहकावे में न आने की अपील की। उन्होंने कहा कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल एवं जिला पुलिस क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास के लिए सदैव तत्पर है। इस अवसर पर उपनिरीक्षक सुरेन्द्र प्रसाद एवं सहायक उपनिरीक्षक द्वारिका प्रसाद भी उपस्थित थे। ग्रामीणों ने सीआरपीएफ की इस पहल की सराहना करते हुए इसे उनके दैनिक जीवन में सहयोग और विश्वास बढ़ाने वाला कदम बताया।

Spread the love

Related Posts

Jadugora : कमीशन के खेल में फंसा जल मीनार का निर्माण कार्य, संवेदक ने खड़े किए हाथ, बीडीओ ने 20 पंचायत सचिवों को किया शो कॉज

जादूगोड़ा : पोटका प्रखंड के दर्जनों पंचायतों में जल प्राप्ति योजना के तहत कराये जा रहे जल मीनार का निर्माण इन दिनों बंद है। जिसके कारण गर्मी के मौसम में…

Spread the love

Gua : किरीबुरू एवं सारंडा क्षेत्र में सीआरपीएफ ने चलाया पौधारोपण अभियान, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गुवा : सीआरपीएफ की 26वीं वाहिनी के कमांडेंट राजीव रंजन के निर्देशन में डैट/26वीं सीआरपीएफ के द्वितीय कमान अधिकारी प्रकाश चन्द्र बादल के नेतृत्व में झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time