Baharagoda : बहरागोड़ा के मानुषमुड़िया में सरस्वती पूजा पंडाल में दिखेगी जंगली हाथियों और जनजीवन की झलक

  • अनूठी थीम के साथ सागर संघ सरस्वती पूजा कमेटी का भव्य आयोजन
  • सरस्वती पूजा पंडाल के जरिए दिया गया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत बरसोल क्षेत्र में विद्या की देवी मां सरस्वती की आराधना को लेकर उत्सव का माहौल बन गया है। बसंत पंचमी की पूर्व संध्या पर पूरे इलाके में पूजा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बाजारों में सुबह से ही स्कूली बच्चों और छात्र-छात्राओं की भारी भीड़ देखी गई, जो मां सरस्वती की प्रतिमाएं खरीदते और उन्हें गाजे-बाजे के साथ पूजा पंडालों व विद्यालयों तक ले जाते नजर आए। बच्चों के चेहरों पर खास उत्साह और उल्लास देखने को मिला। पूजा को लेकर क्षेत्र में चहल-पहल बढ़ गई है और हर तरफ धार्मिक वातावरण बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें : Seraikela : कांड्रा में भीषण सड़क हादसा, स्कोडा कार पलटी, तीन घायल

बसंत पंचमी से पहले बरसोल क्षेत्र में उत्सव की रौनक

इस वर्ष मानुषमुड़िया सागर संघ सरस्वती पूजा कमेटी ने अपनी अनोखी और सामाजिक संदेश देने वाली थीम से लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। कमेटी द्वारा तैयार किए गए पंडाल में “जंगली हाथी, जंगल से जनमानस के बीच” विषय को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया है। पंडाल के जरिए यह दर्शाने का प्रयास किया गया है कि प्राकृतिक आवास सिमटने के कारण जंगली हाथी किस तरह रिहायशी इलाकों में प्रवेश करने को मजबूर हो रहे हैं। पंडाल को अंतिम रूप दिया जा रहा है और इसके इस वर्ष प्रमुख आकर्षण बनने की उम्मीद है। सागर संघ के भव्य पंडाल का उद्घाटन आज शाम 6 बजे किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में सोना देवी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रभाकर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि बरसोल थाना प्रभारी अभिषेक कुमार और मानुषमुड़िया ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक दिव्यज्योति पुष्टि विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : 23 अगस्त को जमशेदपुर में बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी का दिखेगा जलवा, ग्लोबल प्राइड ऑफ इंडिया अवार्ड 2026 में कई हस्तियां होंगी सम्मानित

जमशेदपुर : शहर में आगामी 23 अगस्त को Global Pride of India Award 2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा। द ग्लोबल बिजनेस (The Global Business) की ओर से आयोजित इस…

Spread the love

Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में श्रावण मास की अमवस्या पर उमड़ी भक्तों की भीड़

जमशेदपुर : क्षी क्षी दक्षिणेश्वरी काली मंदिर, इस्ठ प्लांट बस्ती, बर्मामाइन्स में बुधबार को श्रावण मास के अमवस्या के अवसर पर पूरे विधि विधान से पूजा संपन्न हुआ। इस अवसर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time