Ramgarh : रामगढ़ नगर परिषद चुनाव में झामुमो उतारेगा प्रत्याशी, बैठक कर इच्छुक प्रत्याशियों से मांगे गए आवेदन

रामगढ़ : झारखण्ड मुक्ति मोर्चा, रामगढ़ जिला इकाई की एक महत्पूर्ण बैठक रामगढ़ के ला मेरीटल होटल सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक मंडली प्रमुख बिनोद किस्कू एवं संचालन जिला संयोजक सदस्य बिनोद कुमार महतो ने की। बैठक में नगर परिषद चुनाव पर गंभीरता पूर्वक विचार विमर्श किया गया।

बैठक में सभी वक्ताओं का विचार सुनने के बाद जिला संयोजक प्रमुख ने घोषणा की कि चुनाव 32 वार्डो में पूरे दमख़म के साथ लड़ेंगे,पार्टी के समर्पित जुझारू,संघर्षशील उम्मीदवार शत प्रतिशत सहयोग करेंगे ताकि 32 वार्डो में हमारे समर्यित प्रत्याशी को जमीनी स्तर पर मज़बूती मिल सके। अध्यक्ष पद एवं वार्ड पार्षद के समर्पित कार्यकर्ताओ के द्वारा जो चुनाव में प्रत्याशी बनने के इच्छुक हैं, उनसे लिखित आवेदन जिला कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया है। तत्पश्चात जिला संयोजक मंडली एवं संयोजक प्रमुख सभी से विचार विमर्श कर समर्थन देने की घोषणा करेंगे। अंतिम निर्णय के लिए सर्वसम्मति से जिला संयोजक प्रमुख को अधिकृत किया गया।

बैठक में यह रहे मौजूद 

इस बैठक में मुख्य रूप से दुबराज पाहन, संतोष कुमार, आज़ाद अंसारी, विजय किस्कू, अब्दुल क्यूम, रूस्तम खान, नरेश हाँसदा,मुमताज़ मंसूरी, सतीश मुर्मू, अजय भोगता, शिवलाल हाँसदा, उदय मालाकार, मोगा बेदिया, जग्गू करमाली, फ़क़रूदीन अंसारी, ठाकुरदास महतो, दियोलाल हांसदा, मंतोष सिंह, जावेद आलम, सुशील कुमार, अरुण बनर्जी, गीता देवी, रेणु देवी, बिराजो देवी, योगेन्द्र यादव, मुमताज़ अंसारी, बिट्टू ख़ान, मिंटू ख़ान, कामलेश पांडेय, रवि यादव, तनवीर आलम, दीपक टुडू, प्रमिला देवी, सकलदेव करमाली, किशोर मोदक, हेमंत मुर्मू, निर्मल महतो, विजय मुण्डा, बशीर अहमद, मनोज करमाली, उमेश महतो, राजेश कुमार, पप्पू राम, राजेश कुमार पटेल, राजा ख़ान, वारिश ख़ान, फुलेश्वरी देवी, रोशनी देवी, सुखदेव मराण्डी, मिंटू ख़ान, प्रकाश राम सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर में आठ लाख की धोखाधड़ी का मामला, फिल्मी सितारों समेत कई पर केस

Spread the love

Related Posts

Ramgrah : तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकराई, बाइक सवार की मौत, मुआवजे के लिए लोगो ने सड़क किया जाम

रामगढ़ : रामगढ़ जिले के वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र के सारुबेडा में सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर में मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि…

Spread the love

Ramgarh : रामगढ़ में स्पर्श कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान की शुरूआत, 14 फरवरी तक चलेगा रोग खोज अभियान

रामगढ़ : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्यतिथि के आलोक में 30 जनवरी से 14 फरवरी 2026 तक रामगढ़ जिले में स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान सह कुष्ठ रोग खोज अभियान द्वितीय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time