Muri : कारगिल शहीद नागेश्वर महतो के सम्मान में कारगिल मेला का आयोजन 

मुरी : सिल्ली विस के बांसिया में कारगिल शहीद नागेश्वर महतो के सम्मान में विशाल कारगिल मेला का आयोजन किया गया । मुख्य अतिथि विधायक अमित महतो ने कारगिल शहीद नागेश्वर महतो के चित्र पर मल्यार्पण कर श्रध्दा सुमन अर्पित की। उनके साथ साथ शहीद स्व रामपदो महतो एवं शहीद अलबर्ट एक्का को श्रद्धांजलि देकर याद किया गया। मेला में कृषि प्रदशनी लगाया गया और उन्हें पुरुस्कृत किया गया।आस पास के ग्रामीण लोग एक जुट होकर टुसू एवं चौड़ल के साथ नाचते हुए मेले में पहुंचे। चौड़ल के चारों तरफ ढोल नगाड़े पीटते हुए आदिवासी पारम्परिक नृत्य को प्रस्तुत किया गया। इन्हें भी नगद देकर सम्मानित किया गया। मेले में मनोरंजन के लिए नितेश कच्छप का रंगा रंग कार्यक्रम, बच्चों के लिए झूला, मिक्की माउस की व्यवस्था थी ।संचालन कर रहे रोहित महतो ने मेले में आए आगुन्तको को शुभकामनाएं दी। कारगिल शहीद मेला के महत्व को बताया। उपस्थित मेले के मुख्य अतिथि विधायक अमित महतो,राहें प्रमुख नीलमणि देवी, राहें उप प्रमुख उमेश चंद्र महतो, बांसिया पंचायत समिति शांति राम महतो, प्रखंड अध्यक्ष पशुपति अहीर, विशेष अतिथि भूतपूर्व नौ सैनिक गौतम महतो, श्यामलाल महतो, शक्तिधर महतो को बुके देकर सम्मानित किया। इसे सफल बनाने में मेला अध्यक्ष विकाश साहू,कोषाध्यक्ष नंद किशोर मुंडा, सचिव यमुना प्रसाद सिंह, सदस्य हरिहर महतो, रणजीत साहू, मुकुंद सिंह मुंडा, मनोज महतो , अनुज कुमार साहू, राम लाल साहू, देवेंद्र सिंह, विकाश महतो, निर्मल बड़ाई समेत संपूर्ण ग्रामीण का सहयोग रहा।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बिरसानगर में अज्ञात युवकों ने दुकानदार के साथ की मारपीट, प्राथमिकी दर्ज, हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी खंगाल रही है पुलिस 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा के ताड़ुआ गांव में श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ श्री श्री निगमानंद जी का एक दिवसीय पूर्णमासी सत्संग

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की पारुलिया पंचायत स्थित ताड़ुआ गांव में शनिवार को सदगुरु श्री श्री निगमानंद सरस्वती परमहंस देव का एक दिवसीय पूर्णमासी सत्संग अपार श्रद्धा व भक्तिभाव के…

Spread the love

Chaibasa : प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया नमन 

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) :   प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती के अवसर पर जगन्नाथपुर प्रखण्ड कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time