Jamshedpur : एनएच 18 पर ट्रेवलर-ट्रेलर में टक्कर, बाल बाल बचे ट्रेवलर में सवार टूरिस्ट

जमशेदपुर :  धालभूमगढ़ प्रखंड अंतर्गत एनएच-18 के चोइरा इलाके में मंगलवार सुबह एक ट्रैवलर गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. दुर्घटनाग्रस्त वाहन का नंबर ओडी01एइ0040 बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार, ट्रैवलर गाड़ी टूर पर निकली थी और यात्रा पूरी कर वापस लौट रही थी, इसी दौरान यह हादसा हुआ. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर ने अचानक अपना वाहन पीछे कर दिया, जिससे पीछे से आ रही ट्रैवलर उससे टकरा गई. टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैवलर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि राहत की बात यह रही कि वाहन में सवार सभी यात्री सुरक्षित रहे और किसी को गंभीर चोट नहीं आई. कुछ यात्रियों को हल्की-फुल्की चोटें आईं, जिनका मौके पर ही प्राथमिक उपचार किया गया.घटना के बाद कुछ समय के लिए एनएच-18 पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और यातायात प्रभावित हुआ. सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और यात्रियों की मदद की. पुलिस को भी घटना की जानकारी दे दी गई है, जिसके बाद स्थिति को सामान्य कराया गया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : शराब के नशे में धुत कार चालक ने बंद होटल में मारी टक्कर, एक घायल, डेढ़ लाख की संपत्ति का नुकसान


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा के ताड़ुआ गांव में श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ श्री श्री निगमानंद जी का एक दिवसीय पूर्णमासी सत्संग

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की पारुलिया पंचायत स्थित ताड़ुआ गांव में शनिवार को सदगुरु श्री श्री निगमानंद सरस्वती परमहंस देव का एक दिवसीय पूर्णमासी सत्संग अपार श्रद्धा व भक्तिभाव के…

Spread the love

Chaibasa : प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया नमन 

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) :   प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती के अवसर पर जगन्नाथपुर प्रखण्ड कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time