Baharagoda : मानवता की सेवा ही शिव की सच्ची भक्ति – डॉ. दिनेश षाड़ंगी

  • शिव चतुर्दशी पर खण्डामौदा में सैकड़ों जरूरतमंदों को बांटे कंबल

बहरागोड़ा : “नर सेवा ही नारायण सेवा है” के संदेश को आत्मसात करते हुए झारखंड सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश कुमार षाड़ंगी ने शिव चतुर्दशी के पावन अवसर पर खण्डामौदा पंचायत के विभिन्न गांवों में सेवा कार्य किया। रविवार को उन्होंने क्षेत्र का सघन दौरा कर सैकड़ों जरूरतमंद और असहाय परिवारों के बीच कंबलों का वितरण किया। ठंड के मौसम में राहत पहुंचाने के इस प्रयास की ग्रामीणों ने सराहना की। डॉ. षाड़ंगी ने कहा कि मानवता की सेवा ही भगवान शिव की सच्ची आराधना है और समाज के कमजोर वर्गों की सहायता करना हम सभी का कर्तव्य है।

इसे भी पढ़ें : Potka : “मेरा बेटा राम को लौटा दो…” चेन्नई गए युवक के लापता होने से परिवार बेहाल

भक्ति और परोपकार का संगम, ग्रामीणों से किया संवाद

महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान डॉ. षाड़ंगी ने श्रद्धाभाव से ग्रामीणों के बीच प्रसाद स्वरूप लड्डू का वितरण भी किया। उन्होंने खण्डामौदा ग्राम के विभिन्न टोलों में पहुंचकर लोगों का हालचाल जाना और उनकी समस्याएं सुनीं। साथ ही बाबा चित्रेश्वर से क्षेत्र की खुशहाली और जनस्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर मनोरंजन गिरी, रतिकांत शीट, आकुल बाग, निताई पैड़ा, हुकुम महतो, संजय राणा, मुना दास और रिकी षाड़ंगी सहित कई समाजसेवी एवं स्थानीय प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Muri : मुरी की रिया पाठक ने जीता ‘मिस ईस्ट जोन’ का खिताब, क्षेत्र में खुशी की लहर

मुरी : रांची के कांके स्थित मीडोज बैंक्वेट में महाबली एंटरटेनमेंट की ओर से ‘मिस्टर एंड मिसेस ईस्ट जोन’ फैशन एवं शूटिंग इवेंट का आयोजन किया गया। इस फैशन शो…

Spread the love

Jadugora : NIT जमशेदपुर में शोध कर जादूगोड़ा की बेटी मेघा महापात्र ने पेटेंट प्राप्त किया , जादूगोड़ा में खुशी की लहर

जादूगोड़ा : यूरेनियम नगरी जादूगोड़ा की बेटी मेघा महापात्र ने एन आई टी संस्थान जमशेदपुर में शोध कर पेटेंट प्राप्त किया है ।शोध क्षेत्र में पेटेंट को अत्यंत विरल उपलब्धि…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time