bahragora : दिघी तालाब के जीर्णोद्धार में अनियमितता, मिट्टी की अवैध बिक्री और बदहाल सड़कों से ग्रामीणों में आक्रोश

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की सांड्रा पंचायत में दिघी तालाब के जीर्णोद्धार कार्य ने ग्रामीणों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। मंगलवार को मुखिया प्रतिनिधि गणेश मुंडा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कार्यस्थल पर जमकर नारेबाजी की और अंचल निरीक्षक को उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि संवेदक द्वारा न केवल कार्य में लापरवाही बरती जा रही है, बल्कि नियमों को ताक पर रखकर सरकारी संपत्ति का दुरुपयोग हो रहा है।वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि संवेदक कार्तिक घोष बिचौलियों के साथ मिलकर तालाब की मिट्टी को ₹500 प्रति ट्रैक्टर की दर से निजी स्थानों पर बेच रहे हैं। साथ ही बारासती से आड़ंग गांव जाने वाली मुख्य सड़क पर मिट्टी गिरने और बारिश होने से पूरी सड़क दलदल में तब्दील हो गई है। लोग मोटरसाइकिलों से फिसलकर गिर रहे हैं और एम्बुलेंस तक का आना मुश्किल हो गया है।
वहीं संवेदक द्वारा कार्यस्थल पर कोई भी आधिकारिक सूचना बोर्ड नहीं लगाया गया है, जिससे योजना की राशि और तालाब की माप की जानकारी गुप्त रखी गई है। संवेदक पर श्मशान घाट को मिट्टी से भरने और पानी निकासी का रास्ता बंद करने का भी आरोप है। पंचायत भवन और उप-स्वास्थ्य केंद्र के पास धूल उड़ने से मरीजों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। उधर ग्रामीणों ने संवेदक को कई बार पानी छिड़काव के लिए कहा गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। वहीं संवेदक कार्तिक घोष ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि तालाब बड़ा होने के कारण मिट्टी रखने की समस्या है। उन्होंने दावा किया कि काम खत्म होने के बाद सफाई कर दी जाएगी और बारिश की वजह से अचानक समस्या बढ़ी है। वहीं, अंचल निरीक्षक बाबूराम कुमार ने मौके का मुआयना करने के बाद माना कि सड़क किनारे मिट्टी डंप करने से आवागमन बाधित हो रहा है। उन्होंने संवेदक को सख्त निर्देश दिए हैं कि ग्रामीणों की परेशानी का तुरंत समाधान निकाला जाए।

इसे भी पढ़ें : Municipal Elections : जुगसलाई नगर परिषद के अध्यक्ष प्रत्याशी रिंकू सिंह ने दर्जन भर बूथों पर कब्जा व वोगस वोटिंग कराने का लगाया आरोप, पुनर्मतदान की मांग

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अंबेडकर जयंती पर बोले विधायक सरयू राय, आज जो भी लोग सत्ता में हैं, उनकी नियत सही रहेगी तो संविधान सही काम करेगा 

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि भारतीय संविधान लचीला है। इसमें 100 से ज्यादा संशोधन हो चुके हैं। देश के आजाद होने के बाद…

Spread the love

Gua   भक्ति, सेवा और एकता के संदेश के साथ किरीबुरू गुरुद्वारा में मनी बैसाखी

गुवा : बैसाखी के पावन अवसर पर किरीबुरू स्थित कलगीधर गुरुद्वारा में आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का समापन 14 अप्रैल को श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। इस दौरान…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time