Jamshedpur : बालू के अवैध खनन के खिलाफ सख्त हुआ सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन, परिवहन रोकने को जगह-जगह खुदवाया ट्रेंच

जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिला में अवैध बालू उत्खनन के खिलाफ जिला प्रशासन ने अपनी कार्रवाई और तेज कर दी है। प्रशासन के निर्देश पर तिरुलडीह थाना क्षेत्र के सपादा और तिरुलडीह घाट में विशेष जांच अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी कौशल कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने संभावित अवैध खनन स्थलों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।

अभियान के दौरान कई संदिग्ध मार्गों की पहचान कर उन पर जेसीबी से ट्रेंच (खाई) खुदवाकर रास्तों को बंद कर दिया गया। इन मार्गों का इस्तेमाल बालू के अवैध परिवहन के लिए किया जाता था। प्रशासन का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य अवैध कारोबार की कमर तोड़ना और क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करना है।

अधिकारियों ने दो टूक कहा है कि बालू के अवैध उत्खनन, भंडारण या परिवहन में संलिप्त लोगों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। भविष्य में भी नियमित रूप से छापेमारी और निगरानी जारी रहेगी।

लगातार हो रही सख्ती से अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों में बेचैनी बढ़ गई है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि वे अवैध खनन की सूचना तुरंत दें, ताकि इस पर प्रभावी रोक लगाई जा सके और क्षेत्र को अवैध गतिविधियों से मुक्त रखा जा सके।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur :टाटानगर स्टेशन के इर्द-गिर्द से होली के बाद हटेगा अतिक्रमण, रीडेवलपमेंट परियोजना को मिलेगी गति

 

 

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : आशियाना अनंतरा के पंडाल का खुला पट, महानवमी को होगा डांडिया नाइट

जमशेदपुर : मानगो एन एच 33 स्थित आशियाना अनंतरा सोसाइटी के पंडाल का विधिवत उद्घाटन मानगो के अंचलाधिकारी बृजेश श्रीवास्तव एवं घाटशिला के अंचलाधिकारी पवन कुमार ने संयुक्त रूप से…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, चार आरोपी गिरफ्तार; दो लोडेड हथियार समेत भारी मात्रा में कारतूस बरामद

दुर्गापूजा के दौरान हत्या, डकैती और फायरिंग कर कारोबारियों में दहशत फैलाने की थी योजना, बिहार से शूटर बुलाने का खुलासा; भुवनेश्वर में बिल्डर की सुपारी लेकर हत्या करने की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time