Jamshedpur : सोनारी राजस्थान भवन में महासर माता का 42वां मासिक कीर्तन आयोजित

जमशेदपुर : सोनारी राजस्थान भवन में शहर की धार्मिक संस्था श्री महासर माता परिवार जमशेदपुर (कोल्हान) द्धारा कुलदेवी महासर माता का 42वां मासिक कीर्तन उत्सव धूमधाम से मनाया गया। यजमान लखन अग्रवाल ने पूजा की और पंडित रामजी पारिक ने पूजा करायी। स्थानीय भजन गायक महावीर अग्रवाल, गोविंद भरद्धाज, सुनीता भरद्धाज, शिवम भरद्धाज द्धारा भजनों के माध्यम से कुलदेवी का गुणगान किया गया। श्री गणेश वंदना से भजनों का शुभारंभ हुआ। भजन गायकों ने जन्म जन्म का साथ है हमारा तुम्हारा…, आज मेरी मइया को किसने सजाया…, मइया ने दरबार लगाया दर्शन तो कर लेन दे…., भोली मइया तेरे गीत गाता रहु तू बुलाती रहे और मैं आता रहु…, महासर वाली मैया लगे है मुझको जान से प्यारी…, महासर जाके मइया मेरी मौज हो गई… आदि भजनो की प्रस्तुति से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। कीर्तन शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक चला। इसके बाद आरती और प्रसाद का वितरण हुआ। इसे सफल बनाने में प्रमुख रूप से राजेश पसारी, विश्वनाथ अग्रवाल, प्रदीप मित्तल, संगीता मित्तल, पिंटू अग्रवाल आदि का योगदान रहा। भक्तों ने कुलदेवी के श्रीचरणों में अपनी हाजरी लगाकर कुलदेवी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur :टाटानगर स्टेशन के इर्द-गिर्द से होली के बाद हटेगा अतिक्रमण, रीडेवलपमेंट परियोजना को मिलेगी गति


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : आशियाना अनंतरा के पंडाल का खुला पट, महानवमी को होगा डांडिया नाइट

जमशेदपुर : मानगो एन एच 33 स्थित आशियाना अनंतरा सोसाइटी के पंडाल का विधिवत उद्घाटन मानगो के अंचलाधिकारी बृजेश श्रीवास्तव एवं घाटशिला के अंचलाधिकारी पवन कुमार ने संयुक्त रूप से…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, चार आरोपी गिरफ्तार; दो लोडेड हथियार समेत भारी मात्रा में कारतूस बरामद

दुर्गापूजा के दौरान हत्या, डकैती और फायरिंग कर कारोबारियों में दहशत फैलाने की थी योजना, बिहार से शूटर बुलाने का खुलासा; भुवनेश्वर में बिल्डर की सुपारी लेकर हत्या करने की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time