Odisha : कटक के एससीबी मेडिकल और हॉस्पिटल के ड्रामा केयर आईसीयू में भीषण आग से 10 मरीजों की मौत, बचाव के दौरान 11 अस्पतालकर्मी झुलसे

कटक : ओडिशा के कटक में स्थित एस सी बी मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में सोमवार को आग लगने की घटना सामने आई। जानकारी के मुताबिक, अस्पताल के ट्रॉमा केयर आईसीयू में भीषण आग लगने से कम से कम 10 मरीजों की मौत हो गई, जबकि बचाव के दौरान 11 अस्पताल कर्मचारी झुलस गए।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। यह अस्पताल कटक शहर के प्रमुख सरकारी अस्पतालों में से एक है, जहां बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए आते हैं। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Spread the love

Related Posts

New Delhi : दिल्ली मालवीय नगर के लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में आग से 21 की मौत, 37 लोगों का रेस्क्यू, बेसमेंट में फंसे 3 गंभीर, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका

नई दिल्ली : मालवीय नगर के लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में बुधवार सुबह लगी आग में 21 लोगों की मौत हो गई। कई घायल हैं और मृतकों की संख्या बढ़ सकती…

Spread the love

Gua : टाटानगर रेल अस्पताल में सिविल डिफेंस की टीम ने मॉक ड्रिल कर आपदा प्रबंधन कार्यों का दिया प्रशिक्षण

गुवा : टाटानगर रेल सिविल डिफेंस टीम द्वारा उप मंडल रेल अस्पताल में आपदा प्रबंधन कार्यों की प्रशिक्षण मॉक ड्रिल कर दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम रेल अस्पताल मेल वार्ड के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time