Jhargram : झाड़ग्राम पुलिस-प्रशासन ने होटल व होमस्टे में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति जांचने के लिए चलाया संयुक्त अभियान

झाड़ग्राम  : कोलकाता और तारापीठ के होटलों में हाल में हुई आगजनी की घटनाओं के बाद झाड़ग्राम जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया है। जिले के होटल और होमस्टे में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति जांचने के लिए फायर विभाग और जिला पुलिस की ओर से संयुक्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान झाड़ग्राम जिले के विभिन्न इलाकों में स्थित कई होटल और होमस्टे का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने अग्निशमन उपकरण, फायर एक्सटिंग्विशर, आपातकालीन निकास मार्ग, विद्युत कनेक्शन समेत सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की बारीकी से जांच की। साथ ही यह भी देखा गया कि किसी आपात स्थिति में होटल या होमस्टे में ठहरे पर्यटकों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने के लिए पर्याप्त व्यवस्था मौजूद है या नहीं।

बताया गया कि हाल में कोलकाता और तारापीठ के कुछ होटलों में हुई भीषण आग की घटनाओं के बाद राज्य के विभिन्न जिलों में होटल, लॉज और होमस्टे की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा पर जोर दिया जा रहा है। इसी दिशा-निर्देश के तहत झाड़ग्राम में भी यह अभियान शुरू किया गया है। निरीक्षण के दौरान फायर विभाग के अधिकारियों ने होटल और होमस्टे संचालकों को आग लगने जैसी आपात स्थिति में तत्काल उठाए जाने वाले कदमों के बारे में जागरूक किया। जहां कहीं अग्नि सुरक्षा व्यवस्था में कमी पाई गई, वहां उसे जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।

गौरतलब है कि झाड़ग्राम तेजी से पर्यटन मानचित्र पर अपनी पहचान बना रहा है। जिले के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने के कारण होटल और होमस्टे में ठहरने वालों की सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण हो गई है। ऐसे में प्रशासन की ओर से समय रहते अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की जांच को पर्यटकों की सुरक्षा की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। कोलकाता और तारापीठ के होटलों में हाल में हुई आगजनी की घटनाओं के बाद झाड़ग्राम जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया है। जिले के होटल और होमस्टे में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति जांचने के लिए फायर विभाग और जिला पुलिस की ओर से संयुक्त अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान झाड़ग्राम जिले के विभिन्न इलाकों में स्थित कई होटल और होमस्टे का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने अग्निशमन उपकरण, फायर एक्सटिंग्विशर, आपातकालीन निकास मार्ग, विद्युत कनेक्शन समेत सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की बारीकी से जांच की। साथ ही यह भी देखा गया कि किसी आपात स्थिति में होटल या होमस्टे में ठहरे पर्यटकों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने के लिए पर्याप्त व्यवस्था मौजूद है या नहीं। बताया गया कि हाल में कोलकाता और तारापीठ के कुछ होटलों में हुई भीषण आग की घटनाओं के बाद राज्य के विभिन्न जिलों में होटल, लॉज और होमस्टे की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा पर जोर दिया जा रहा है।

इसी दिशा-निर्देश के तहत झाड़ग्राम में भी यह अभियान शुरू किया गया है। निरीक्षण के दौरान फायर विभाग के अधिकारियों ने होटल और होमस्टे संचालकों को आग लगने जैसी आपात स्थिति में तत्काल उठाए जाने वाले कदमों के बारे में जागरूक किया। जहां कहीं अग्नि सुरक्षा व्यवस्था में कमी पाई गई, वहां उसे जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। गौरतलब है कि झाड़ग्राम तेजी से पर्यटन मानचित्र पर अपनी पहचान बना रहा है। जिले के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने के कारण होटल और होमस्टे में ठहरने वालों की सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण हो गई है। ऐसे में प्रशासन की ओर से समय रहते अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की जांच को पर्यटकों की सुरक्षा की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : Jhargram : झाड़ग्राम में ‘जी राम जी’ पंचायत सम्मेलन का आयोजन, ग्रामीण विकास मंत्री दिलीप घोष ने योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का किया आह्वान 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : झाड़ग्राम के प्रसिद्ध नृत्य कलाकार तापस दे को ‘ऑनरेरी डॉक्टरेट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया 

झाड़ग्राम : सांस्कृतिक जगत के लिए एक और गौरव का क्षण सामने आया है। नृत्य और संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए झाड़ग्राम के प्रसिद्ध नृत्य कलाकार तापस…

Spread the love

Kolkata : पुलों के पुनर्वास, मजबूती, रेट्रोफिटिंग और पुनर्निर्माण पर रेलवे करेगा 4,500 करोड़ रुपये खर्च, 199 पुलों पर साइड पाथवे का हुआ निर्माण 

कोलकाता : माल ढुलाई की क्षमता बढ़ाने के लिए भारतीय रेलवे के मिशन-3000 एमटी के तहत दक्षिण पूर्व रेलवे ने अपने क्षेत्र के पुराने और महत्वपूर्ण पुलों के उन्नयन का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time