Gua : वन देवी मंदिर में महानवमी पर कन्या पूजन व भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील

गुवा : गुवा से लगभग 4 किलोमीटर दूर पहाड़ी स्थित मां दुर्गा वन देवी मंदिर में चैत्र नवरात्र को लेकर भव्य आयोजन की तैयारी की गई है। मंदिर कमेटी की ओर से 27 मार्च, शुक्रवार को महानवमी के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना के साथ कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मां दुर्गा वन देवी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष गंगा सिंधु ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दिन नौ कुंवारी कन्याओं का विधि-विधान के साथ पूजन कर उन्हें भोजन कराया जाएगा। हिंदू परंपरा में कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है, जिसे देवी स्वरूप मानकर श्रद्धा के साथ पूजा की जाती है। उन्होंने आगे बताया कि सामाजिक सरोकार को ध्यान में रखते हुए मंदिर कमेटी द्वारा जरूरतमंद लोगों के बीच साड़ी एवं गमछा का वितरण भी किया जाएगा। यह पहल समाज में सहयोग और सेवा की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की जा रही है। महानवमी की पूजा-अर्चना संपन्न होने के बाद मां दुर्गा को महाभोग के रूप में खिचड़ी अर्पित की जाएगी। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। मंदिर परिसर में इस अवसर पर भक्ति और आस्था का माहौल बना रहेगा। अध्यक्ष गंगा सिंधु ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कन्या पूजन कार्यक्रम में भाग लें और पुण्य के भागी बनें। उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता, श्रद्धा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

इसे भी पढ़ें : Bahragora : अटूट आस्था और परंपरा का संगम, तीन दिवसीय माता अन्नपूर्णा पूजा का भव्य शुभारंभ


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Paschim Medinipur : कैटेलिना चैनल फतह कर मेदिनीपुर की आफरीन जाबी ने रचा इतिहास

पश्चिम मेदिनीपुर : मेदिनीपुर की आफरीन जाबी ने अंतरराष्ट्रीय तैराकी में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए अमेरिका के दुर्गम कैटेलिना चैनल को फतह कर लिया। करीब 32.5 किलोमीटर के…

Spread the love

Potka : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में मनाया गया नौवां स्थापना दिवस

पोटका : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में गुरुवार को नर्सिंग विभाग का नौवां स्थापना दिवस एवं विश्व फार्मेसी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत और दीप…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time