Bahragora : अटूट आस्था और परंपरा का संगम, तीन दिवसीय माता अन्नपूर्णा पूजा का भव्य शुभारंभ

बहरागोड़ा : भक्ति, श्रद्धा और पौराणिक मान्यताओं के मेल के साथ बरसोल क्षेत्र के कुम्हारडूबी, बारासती और गोहोलामुड़ा में गुरुवार से तीन दिवसीय माता अन्नपूर्णा पूजा हर्षोल्लास के साथ शुरू हुई। चैत्र शुक्ल अष्टमी से शुरू होकर दशमी तक चलने वाले इस अनुष्ठान में पहले ही दिन सैकड़ों श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। वहीं पूजा कमिटी के सदस्यों ने बताया कि करीब तीन दशक पहले इस क्षेत्र के कई परिवारों पर भीषण अन्न संकट गहरा गया था। लोग दाने-दाने को तरस रहे थे। उसी विकट परिस्थिति में मां अन्नपूर्णा ने स्वप्न में दर्शन देकर गांव वालों को अपनी पूजा करने का निर्देश दिया।उस स्वप्न के बाद से ही ग्रामीणों ने पूजा की शुरुआत की और आज 30 साल बीत चुके हैं, मां की कृपा से क्षेत्र में कभी दोबारा वैसा संकट नहीं आया।

महिलाएं बढ़ चढ़ कर लेती हैं हिस्सा

इस पूजा में विशेष रूप से महिलाओं की भागीदारी देखते ही बनती है। बड़ी संख्या में महिलाएं उपवास रखकर माता से मन्नतें मांगती हैं।वहीं ग्रामीणों के बीच अटूट विश्वास है कि मां सबकी मुरादें पूरी करती हैं। मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालु अगले वर्ष विशेष श्रद्धाभाव से पूजन और दान करते हैं। हर वर्ष की भांति इस वर्ष आयोजन को ओर भी भव्य रूप दिया गया है। भक्ति के साथ मनोरंजन के लिए पश्चिम बंगाल के फिल्म स्टार कलाकारों को आमंत्रित किया गया है, जो रात के कार्यक्रमों में अपनी प्रस्तुति देंगे।
इस आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय पूजा कमिटी के सदस्य और ग्रामीण दिन-रात जुटे हुए हैं। पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल है और लोग भक्ति के सागर में डूबे नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : टुइलाडुंगरी शीतला माता मंदिर में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने माथा टेक लिया आशीर्वाद

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : रांची हाईकोर्ट के फैसले में जमशेदपुर के अधिवक्ता अनिकेत ओझा को मिली विशेष सराहना, मृत भारी वाहन चालक के परिवार का मुआवजा 5.76 लाख से बढ़कर 18.30 लाख हुआ

जमशेदपुर : झारखंड हाईकोर्ट ने एक पीड़ित परिवार को राहत देते हुए मृत भारी वाहन चालक जहांगीर खान के परिवार को मिलने वाले मुआवजे को 5.76 लाख से बढ़ाकर 18.30…

Spread the love

Jamshedpur : भारी बारिश एवं नदी के बढ़े जलस्तर से प्रभावित क्षेत्रों में जल निकासी के बाद फॉगिंग-ब्लीचिंग का डीसी ने दिया निर्देश

जमशेदपुर : लगातार हुई बारिश के कारण खरकई एवं स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़ने तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्पन्न जलजमाल की स्थिति को लेकर उपायुक्त राजीव रंजन ने संबंधित पदाधिकारियों…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time