Bahragora : रामनवमी पर सुरक्षा का कड़ा संदेश, प्रशासन ने Flag March निकाल उपद्रवियो की दी सख्त चेतावनी, आम जनता को दिलाया सुरक्षा का भरोसा 

 बहरागोड़ा : आगामी रामनवमी महापर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार शाम बहरागोड़ा में स्थानीय प्रशासन की ओर से क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस मार्च के जरिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने आम जनता को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और उपद्रवियों को सख्त चेतावनी दी गई। वहीं यह फ्लैग मार्च बहरागोड़ा थाना परिसर से शुरू होकर पूरे मुख्य बाजार क्षेत्र और संवेदनशील इलाकों का भ्रमण करते हुए पुनः थाना परिसर में संपन्न हुआ।

मार्च के दौरान सड़कों पर पुलिस के जवानों की मौजूदगी ने उत्सव के दौरान अनुशासन और कानून व्यवस्था बनाए रखने का संकल्प दोहराया।इस फ्लैग मार्च का नेतृत्व मुख्य रूप से पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार नायेक, बहरागोड़ा अंचल अधिकारी राजाराम सिंह मुंडा तथा इनके साथ बहरागोड़ा थाने के पुलिस जवान मुस्तैदी के साथ मार्च में शामिल रहे।

प्रशासन की अपील

अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे रामनवमी का त्यौहार आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों या अफवाहों पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।

इसे भी पढ़ें : Bahragora : अटूट आस्था और परंपरा का संगम, तीन दिवसीय माता अन्नपूर्णा पूजा का भव्य शुभारंभ

Spread the love

Related Posts

Potka : ब्रेन मलेरिया से छात्रा की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, निदान क्लिनिक को नोटिस

दस्तावेज नहीं दिखा सके फार्मासिस्ट, दो दिनों में जवाब देने का निर्देश पोटका : पीएमश्री कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की सातवीं कक्षा की छात्रा लख्खी सरदार की ब्रेन मलेरिया से…

Spread the love

Jhargram :  राष्ट्रीय व शहरी स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों ने लंबित मांगो को लेकर सीएमओ को सौंपा मांग पत्र

झाड़ग्राम : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन (NUHM) एवं XV वित्त आयोग (XV-FC) के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों ने अपनी लंबे समय से लंबित मांगों और समस्याओं को…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time