गुवा : गुवा के कुसुम घाट में चैती छठ पूजा श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हो गई। सुबह छठव्रतियों ने उदयीमान भगवान सूर्य को अर्ध्य अर्पित कर अपने व्रत का पारण किया। घाट पर सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही और पूरा वातावरण भक्ति भाव से सराबोर रहा। इस अवसर पर महिलाओं और श्रद्धालुओं द्वारा पारंपरिक छठ गीत गाए गए, जिससे माहौल और भी भक्तिमय हो गया। व्रतियों ने पूरी विधि-विधान और नियमों के साथ पूजा-अर्चना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूजा के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। कुसुम घाट को विशेष रूप से सजाया गया था और स्थानीय लोगों ने मिलकर व्यवस्था को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। पूरे आयोजन के दौरान शांति और अनुशासन का माहौल देखने को मिला, जिससे यह महापर्व हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
इसे भी पढ़ें : Gua : वन देवी मंदिर में महानवमी पर कन्या पूजन व भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील
There is no ads to display, Please add some



















































