Jamshedpur : बिरसा सेना ने ग्राम सभा के निर्णय के बाद देवघर मौजा की जमीन पर मूल रैयत को दिलाया दखल कब्जा

जमशेदपुर : देवघर मौजा के खाता संख्या 113, प्लॉट संख्या 1088 (रकबा-1.25 एकड़) पर शुक्रवार को बिरसा सेना ने रैयत कांदरा मांझी को कब्जा दिलाया। इस संबंध में ग्राम सभा पूर्व में ही अपना निर्णय दे चुकी है। ग्राम सभा के निर्णय के विपरीत विपक्षी रोमन मुर्मू व बिशू मुर्मू जमीन को भू-माफियाओं को बेचना चाह रहे थे. जबकि मूल रैयत कांदरा मुर्मू (धनाई मुर्मू) है। जबकि रोमन मुर्मू, बिसू मुर्मू एवं उनके पुत्र लालू मुर्मू, मनिक मुर्मू,  किसू मुर्मू एवं सुनाराम मुर्मू (सिमल मुर्मू व मांझी होपोन) द्वारा ग्राम सभा एवं मांझी परगना महाल के निर्णय की अवहेलना करते हुए कांदरा मुर्मू की जमीन पर जबरन कब्जा किया जा रहा था। उक्त परिस्थितियों को देखते हुए आज देवघर के ग्रामीणों एवं बिरसा सेना ने देवघर ग्राम सभा तथा मांझी परगना महाल (आसनबनी तोरोप) के निर्णय को अमल में लाते हुए कांदरा मुर्मू को उनकी भूमि पर कब्जा दिलाया।

डेमोग्राफी बदलने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई : कच्छप

वहीं बिरसा सेना के केंद्रीय अध्यक्ष दिनकर कच्छप ने जोर देते हुए कहा कि यदि कोई ग्राम सभा एवं मांझी परगाना महाल का निर्णय का अवहेलना करते हुए आदिवासियों के जमीन पर बाहरी भूमि माफियों को बसाकर डेमोग्राफी बदलने की कोशिश करेगा तो बिरसा सेना कड़ी कार्रवाई करेगी। इस अवसर पर बिरसा सेना के जमुदा, रैयती धनाई मुर्मू, सरकार मुर्मू, रेवती मुर्मू सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ जदयू का टाटानगर स्टेशन पर धरना 7 अप्रैल को, जन भागीदारी के लिए सोनारी, बिरसानगर व बारीगोड़ा में पार्टी नेताओं ने की बैठक

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पूर्व मंत्री बन्ना व मानगो की मेयर सुधा गुप्ता ने बालीगुमा जलमीनार का किया निरीक्षण, अधिकारियों को जलापूर्ति सुनिश्चित करने का आदेश

जमशेदपुर : मेयर सुधा गुप्ता और पूर्व मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने शुक्रवार को बालीगुमा क्षेत्र स्थित जल मीनार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं…

Spread the love

Jamshedpur : हरहरगुड्डू–घाघीडीह क्षेत्र में जल संकट से मिली राहत, जिप अध्यक्ष बारी मुर्मू प्रयास से तारापोर कंपनी के टैंकर से जलापूर्ति शुरू

जमशेदपुर : बढ़ती गर्मी और पेयजल संकट को देखते हुए हरहरगुड्डू एवं घाघीडीह क्षेत्र में शुक्रवार से टैंकर से निःशुल्क जलापूर्ति शुरु हुई। पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time