जमशेदपुर : देवघर मौजा के खाता संख्या 113, प्लॉट संख्या 1088 (रकबा-1.25 एकड़) पर शुक्रवार को बिरसा सेना ने रैयत कांदरा मांझी को कब्जा दिलाया। इस संबंध में ग्राम सभा पूर्व में ही अपना निर्णय दे चुकी है। ग्राम सभा के निर्णय के विपरीत विपक्षी रोमन मुर्मू व बिशू मुर्मू जमीन को भू-माफियाओं को बेचना चाह रहे थे. जबकि मूल रैयत कांदरा मुर्मू (धनाई मुर्मू) है। जबकि रोमन मुर्मू, बिसू मुर्मू एवं उनके पुत्र लालू मुर्मू, मनिक मुर्मू, किसू मुर्मू एवं सुनाराम मुर्मू (सिमल मुर्मू व मांझी होपोन) द्वारा ग्राम सभा एवं मांझी परगना महाल के निर्णय की अवहेलना करते हुए कांदरा मुर्मू की जमीन पर जबरन कब्जा किया जा रहा था। उक्त परिस्थितियों को देखते हुए आज देवघर के ग्रामीणों एवं बिरसा सेना ने देवघर ग्राम सभा तथा मांझी परगना महाल (आसनबनी तोरोप) के निर्णय को अमल में लाते हुए कांदरा मुर्मू को उनकी भूमि पर कब्जा दिलाया।
डेमोग्राफी बदलने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई : कच्छप
वहीं बिरसा सेना के केंद्रीय अध्यक्ष दिनकर कच्छप ने जोर देते हुए कहा कि यदि कोई ग्राम सभा एवं मांझी परगाना महाल का निर्णय का अवहेलना करते हुए आदिवासियों के जमीन पर बाहरी भूमि माफियों को बसाकर डेमोग्राफी बदलने की कोशिश करेगा तो बिरसा सेना कड़ी कार्रवाई करेगी। इस अवसर पर बिरसा सेना के जमुदा, रैयती धनाई मुर्मू, सरकार मुर्मू, रेवती मुर्मू सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


















































