Bahragora : पीएमएसएमए शिविर में 49 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच, डॉ. सुराई मांडी ने सुरक्षित प्रसव हेतु दिए महत्वपूर्ण परामर्श

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत मानुषमुड़िया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ‘प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान’ (PMSMA) के तहत एक वृहद स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र की कुल 49 गर्भवती महिलाओं ने हिस्सा लिया। शिविर के दौरान डॉ. सुराई मांडी ने महिलाओं की विस्तृत शारीरिक जांच की, जिसमें ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, शुगर और वजन जैसे महत्वपूर्ण मापदंडों को परखा गया और उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उन्हें विशेष चिकित्सकीय निगरानी की सलाह दी गई। इस अवसर पर डॉ. मांडी ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए सुरक्षित मातृत्व के लिए संतुलित आहार, समय पर टीकाकरण और प्रसव पूर्व बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जागरूक किया, ताकि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को न्यूनतम स्तर पर लाया जा सके। कार्यक्रम को सफल बनाने में फार्मासिस्ट हिमांशु महतो, रीता महतो, प्रशांत मंडल सहित स्वास्थ्य कर्मियों और शांति मंडल एवं मीना घाटुयारी जैसी सक्रिय सहियाओं ने ग्रामीण क्षेत्रों से महिलाओं को केंद्र तक लाने और जागरूकता फैलाने में सराहनीय भूमिका निभाई।

इसे भी पढ़ें : Bahragora : : रंकानी मिनी स्टेडियम की पिच पर ‘जाम’ का खेल, अभ्यास करने वाले खिलाड़ीयों में रोष


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur गोलमुरी केनरा बैंक में हथियारबंद अपराधियों का धावा, बैंककर्मियों को बंधक बनाकर 43 लाख नकद व सोना की लूट

घटना को अंजाम देने के बाद फरार हुए अपराधी, करोड़ों की संपत्ति लूटे जाने की आशंका, पुलिस ने शुरू की जांच जमशेदपुर :  गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केनरा बैंक में…

Spread the love

Accident: मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत चार की मौत

जमशेदपुर : सोनारी थाना अंतर्गत मरीन ड्राइव रोड में बृहस्पतिवार के तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे में मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी तृषा सिंह समेत 4 की मौत…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time