Bahragora : झामुमो के वरिष्ठ नेता व आंदोलनकारी सुरेंद्र नाथ हांसदा का निधन, विधायक समीर महंती ने जताया गहरा दुख, शोक की लहर

बहरागोड़ा : झारखंड आंदोलन के अग्रणी सिपाही और बहरागोड़ा प्रखंड बीस सूत्री समिति के उपाध्यक्ष सुरेंद्र नाथ हांसदा (निवासी मागड़ोसोल) का शुक्रवार सुबह निम्न रक्तचाप के कारण दिल का दौरा पड़ने से अचानक निधन हो गया, जिससे पूरे विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। ‘सुरेंद्र दा’ के नाम से लोकप्रिय वरिष्ठ नेता के आकस्मिक चले जाने की खबर मिलते ही स्थानीय विधायक समीर महंती भारी संख्या में समर्थकों के साथ उनके आवास पहुंचे, जहां उन्होंने पार्थिव शरीर पर पुष्पमाला अर्पित कर और झामुमो का झंडा ओढ़ाकर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया। इस अत्यंत भावुक क्षण में विधायक ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने सुरेंद्र दा के कुशल नेतृत्व में संगठन का ककहरा सीखा और राज्यहित सहित शोषितों-वंचितों के हक की लड़ाई लड़ना जाना, इसलिए उनका असमय निधन उनके लिए एक अपूरणीय व्यक्तिगत क्षति है। क्षेत्र के इस सच्चे जनसेवक और आंदोलनकारी को अंतिम विदाई देने के लिए झामुमो प्रखंड सह बीस सूत्री अध्यक्ष असित मिश्रा, सचिव गुरुचरण माण्डी, मुखिया राम मुर्मू, प्रो. श्याम मुर्मू, मार्शल बास्के, रास बिहारी साव, श्याम चरण टुडू, मदन घाटवारी, कुबेर घाटवारी, अभिनंदन पातर, संजीव दास, मंडल हेम्ब्रम, दीपक सोरेन, नरेश मंडल और देवनाथ हांसदा समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और ग्रामीण नम आंखों से उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Bahragora : नशा मुक्ति के खिलाफ स्कूली बच्चों ने संभाली कमान, जागरूकता रैली निकाल ग्रामीणों को दी सीख

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सोनारी में “कृष्णा वीडियो” का  उद्घाटन

जमशेदपुर : फोटोग्राफर एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर के सक्रिय सदस्य (आईडी संख्या 327/23-24) और ‘कृष्णा वीडियो’ के संचालक  मालिया महानंदा  के नए स्टूडियो का भव्य उद्घाटन किया गया। यह अत्याधुनिक स्टूडियो…

Spread the love

Bahragora : मौदा मौसी बाड़ी से श्रद्धालुओं के उत्साह के साथ निकली भव्य बाहुड़ा रथयात्रा

बहरागोड़ा : मौदा स्थित मौसी बाड़ी से शनिवार को श्रद्धालुओं के अपार उत्साह और अटूट आस्था के बीच भगवान जगन्नाथ की वापसी (बाहुड़ा) रथयात्रा अत्यंत धूमधाम व भक्तिभाव से निकाली…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time