पोटका : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर हाड़तोपा पंचायत के हाड़तोपा गांव में अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव, उससे होने वाली गंभीर बीमारियों और सामाजिक अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। पीएलवी चयन कुमार मंडल ने बताया कि नशे की लत युवाओं को अपराध की ओर धकेल रही है। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी और कारोबार करने वालों पर एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है। कार्यक्रम में सभी ग्रामीणों ने नशामुक्त समाज के निर्माण और युवाओं को नशे से दूर रखने का सामूहिक संकल्प लिया। मौके पर छाकु माझी, मीरा मंडल, ज्योत्सना गोप और सुमित कुमार गोप सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें : Potka : मिठाई झरना वन क्षेत्र में अवैध खनन का आरोप, कांग्रेस नेता ने मुख्य सचिव से की कार्रवाई की मांग




















































