Potka : मिठाई झरना वन क्षेत्र में अवैध खनन का आरोप, कांग्रेस नेता ने मुख्य सचिव से की कार्रवाई की मांग

पोटका: कोवाली थाना क्षेत्र के मिठाई झरना एवं आसपास के वन क्षेत्र में कथित तौर पर बड़े पैमाने पर कीमती पत्थरों और लौह अयस्क के अवैध खनन तथा परिवहन का मामला सामने आया है। इस संबंध में कांग्रेस के जिला सचिव जयराम हांसदा ने राज्य के मुख्य सचिव, खान निदेशक एवं प्रधान मुख्य वन संरक्षक को पत्र भेजकर अविलंब कार्रवाई की मांग की है।

जयराम हांसदा ने अपने पत्र में बताया कि इससे पूर्व भी उन्होंने वन पदाधिकारी, जमशेदपुर तथा जिला खनन पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर अवैध खनन पर रोक लगाने और इसमें संलिप्त लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की थी। उनका आरोप है कि संबंधित विभागों की उदासीनता के कारण अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे क्षेत्र में अवैध खनन का कार्य लगातार जारी है।

उन्होंने कहा कि वन क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन से पर्यावरण, वन्यजीवों और प्राकृतिक जल स्रोतों को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है। उनका आरोप है कि वन संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा की बातें केवल कागजों तक सीमित रह गई हैं, जबकि जमीनी स्तर पर नियमों का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है।

कांग्रेस नेता ने राज्य सरकार से पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने, अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाने तथा दोषी खनन माफियाओं और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पूर्व सीेएम चंपाई सोरेन को टीएमएच से मिली छुट्टी, कई नेताओं ने अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य की ली जानकारी
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सीपीएस एवं ट्रिम फैक्ट्री के रक्तदान शिविर में 244 यूनिट हुआ रक्त संग्रहित

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स ब्लड डोनेशन सेंटर में सीपीएस एवं ट्रिम फैक्ट्री के द्वारा संयुक्त रूप से रक्तदान शिविर आयोजित की गई। शिविर में कुल 244 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ।…

Spread the love

Potka: ब्रेन मलेरिया रोकथाम को लेकर शंकरदा पंचायत में लगा शिविर, पीएलवी ने जांच कराकर लोगों को किया जागरूक

पोटका : स्वास्थ्य विभाग पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर शंकरदा पंचायत के सुभाष चबूतरा में एक दिवसीय मलेरिया जांच सह जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। पोटका में ब्रेन मलेरिया से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time