Jamshedpur : पूर्व सीेएम चंपाई सोरेन को टीएमएच से मिली छुट्टी, कई नेताओं ने अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य की ली जानकारी

जमशेदपुर : राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन को टीएमएच से छुट्टी मिल गई है. स्वास्थ्य में सुधार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें घर पर आराम करने की सलाह दी। जिसके बाद पूर्व सीएम अपने परिजनों एवं शुभचिंतकों के साथ अपने आवास लौट आए।  बुधवार को अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया। उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिलते ही समर्थकों और राजनीतिक नेताओं के बीच चिंता बढ़ गई। हालांकि, राहत की बात यह है कि उनकी हालत में लगातार सुधार हुआ। अस्पताल में भर्ती होने के बाद चंपई सोरेन ने स्वयं सोशल मीडिया के जरिए अपनी सेहत को लेकर जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य संबंधी कुछ जटिलताओं के कारण देर रात उनके परिजनों ने उन्हें टीएमएच में भर्ती कराया।
डॉक्टरों के अनुसार घबराने जैसी कोई बात नहीं है। उन्होंने अपने समर्थकों और शुभचिंतकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि वह पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं। चंपई सोरेन ने अपने संदेश में कहा कि उन्हें लोगों का भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है, जिससे उनका मनोबल बढ़ा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह जल्द पूरी तरह स्वस्थ होकर फिर से जनता के बीच लौटेंगे और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

रघुवर दास ने अस्पताल पहुंचकर लिया हालचाल

चंपई सोरेन के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी सामने आने के बाद कई राजनीतिक नेताओं ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इसी क्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास जमशेदपुर के टीएमएच पहुंचे और उनसे मुलाकात की। रघुवर दास ने डॉक्टरों से भी उनके स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। मुलाकात के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि चंपई सोरेन स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं और उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है। रघुवर दास ने आदिवासी समाज के आराध्य देव मरांग बुरु से प्रार्थना करते हुए चंपई सोरेन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि वह जल्द स्वस्थ होकर फिर से जनता की सेवा में पूरी ऊर्जा के साथ जुटें।

समर्थकों में चिंता, दुआओं का दौर जारी

चंपई सोरेन कोल्हान समेत पूरे झारखंड में एक लोकप्रिय और जमीनी नेता के रूप में पहचाने जाते हैं। उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद राज्यभर से समर्थक उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। फिलहाल डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार उनकी स्थिति स्थिर है और स्वास्थ्य में सुधार देखा जा रहा है। यदि सब कुछ सामान्य रहा तो उन्हें जल्द अस्पताल से छुट्टी भी दी जा सकती है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप 2026 में बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल का शानदार प्रदर्शन 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : भाजपा ने छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड बंद को बताया सफल

छात्रों की आवाज दबाने के बजाय उनकी मांगें माने सरकार: डॉ. गोस्वामी जमशेदपुर : जेपीएससी एवं जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और रांची में आंदोलनरत छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के…

Spread the love

Jamshedpur : हमारे हृदय में बसते हैं अमर शहीद खुदीराम बोस : अमरप्रीत सिंह काले

शहीद खुदीराम बोस का जीवन युवाओं के लिए राष्ट्रभक्ति और साहस की मिसाल : संयुक्त आयकर आयुक्त क्रांतिकारियों के बलिदान ने स्वतंत्रता आंदोलन को दी नई ऊर्जा : राकेश्वर पांडे…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time