Jamshedpur : बिरसानगर के मॉ पीताम्बरा मंदिर में चौथे दिन हुई विशेष पूजा अर्चना, भक्तों के बीच बंटा प्रसाद

जमशेदपुर : तीन दिन तक मंदिर का पट बंद रहने के बाद चतुर्थ दिन 26 जून शुक्रवार की सुबह बिरसानगर जोन नंबर 2 बी, मोहरदा में मॉ पीताम्बरा मंदिर का पट खोला गया। मंदिर की साफ-सफाई करने के बाद विधिवत रूप से विशेष पूजा अर्चना की गयी। पंडित मणीशंकर के सानिध्य में यजमान स्वामी विजयानंद महाराज ने पत्नी सोमा घोषाल संग श्री गणेश और मॉ पीताम्बरा की पूजा की। सुबह 10 बजे के बाद पूजा के साथ ही मंदिर में भक्तों की भीड़ लगी। माता का दर्शन करने आये भक्तों ने दोपहर में भंडारा (प्रसाद) ग्रहण किया। इस अवसर पर अभय घोषाल, कृष्ण मोहन सिंह, बाबुलाल गोप, लालदेव, प्रकाश सिंह, तोषी सिंह, विजय रविदास सहित स्थानीय भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जानकारी हो कि पौराणिक मान्यताओं और शक्ति परंपरा के अनुसार गुवाहाटी में स्थित प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर में साल में एक बार इन तीन दिनों तक देवी विश्राम करती हैं। इस दौरान गर्भगृह के द्वार बंद रहते हैं और कोई भी दैनिक पूजा या अनुष्ठान नहीं किया जाता है। तीन दिनों की समाप्ति के बाद चौथे दिन, मंदिर को पूरी भव्यता के साथ खोला जाता है। इसी के मदेनजर बिरसानगर का मॉ पीताम्बरा मंदिर भी तीन दिनों तक बंद था। मालूम हो कि यह मंदिर मॉ पीताम्बरा शक्ति पीठ (तोयात्मा सेवा सदन के अंतर्गत) जमशेदपुर में एक ही स्थान पर मोहरदा बिरसानगर जोन नंबर 2 बी में हैं।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पूर्व सीेएम चंपाई सोरेन को टीएमएच से मिली छुट्टी, कई नेताओं ने अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य की ली जानकारी

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : भाजपा ने छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड बंद को बताया सफल

छात्रों की आवाज दबाने के बजाय उनकी मांगें माने सरकार: डॉ. गोस्वामी जमशेदपुर : जेपीएससी एवं जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और रांची में आंदोलनरत छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के…

Spread the love

Jamshedpur : हमारे हृदय में बसते हैं अमर शहीद खुदीराम बोस : अमरप्रीत सिंह काले

शहीद खुदीराम बोस का जीवन युवाओं के लिए राष्ट्रभक्ति और साहस की मिसाल : संयुक्त आयकर आयुक्त क्रांतिकारियों के बलिदान ने स्वतंत्रता आंदोलन को दी नई ऊर्जा : राकेश्वर पांडे…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time