Bahragora : खंडामौदा एनएच 49 से भागाकुली गांव तक बदहाली का शिकार हुई 15 किलोमीटर लंबी मुख्य सड़क, राहगीर परेशान

बहरागोड़ा : खंडामौदा राष्ट्रीय राजमार्ग 49 से भागाकुली गांव तक जाने वाली लगभग 15 किलोमीटर लंबी मुख्य सड़क इन दिनों बेहद जर्जर और खस्ताहाल हो चुकी है, जिसके कारण स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग के बदतर हालात की वजह से क्षेत्र के दर्जनों गांवों के हजारों लोगों सहित हर दिन आने-जाने वाले स्कूली विद्यार्थियों का सफर बेहद कष्टदायक और जोखिम भरा हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार, वर्ष 2020 में लगभग 5 करोड़ रुपये की भारी-भरकम लागत से इस सड़क का मरम्मत कार्य कराया गया था, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले 5 वर्षों से दोबारा कोई सुध न लिए जाने के कारण अब यह सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है और जगह-जगह जानलेवा गड्ढों में तब्दील हो गई है। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से इस गंभीर समस्या का संज्ञान लेते हुए जनहित में जल्द से जल्द सड़क निर्माण और मरम्मतीकरण कार्य शुरू कराने की पुरजोर मांग की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : Bahragora :अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से डिंगासाई निवासी मजदूर की मौत, चालक की हालत गंभीर


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : परविंदर सिंह को पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया, अगले आदेश तक ग्रामीण कांग्रेस कमेटी की भी संभालेंगे जिम्मेदारी

जमशेदपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार तथा झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के माननीय प्रभारी श्री के. राजू के दिशा-निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश…

Spread the love

Ranchi : नए नेतृत्व में झारखंड भाजपा को मिलेगी नई ऊर्जा : अमरप्रीत सिंह काले

सौदान सिंह एवं पवन साईं से अमरप्रीत सिंह काले ने की शिष्टाचार मुलाकात रांची :  भारतीय जनता पार्टी, झारखंड के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी सौदान सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time