Baharagoda:  स्कार्पियो ने मारी ट्रक के पीछे जोरदार टक्कर बाल बाल बचे श्रद्धालु

स्कॉर्पियो में नेपाल के बर्फानी बाबा समेत पांच भक्त सवार थे

बहरागोड़ाः बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में एनएच 18 पर झरिया मोड़ के समीप सोमवार को जमशेदपुर की ओर से बहरागोड़ा की ओर आ रहे एक स्कार्पियो ने एक ट्रक के पीछे टक्कर मार दी. जिसके कारण स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. स्कॉर्पियो पर  नेपाल के बर्फानी बाबा समेत पांच भक्त सवार थे. इस घटना में सभी बाल बाल बच गए, सभी को हल्की चोटें आई है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित पहल करते हुए स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकाल कर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा भिजवाया. प्राथमिक उपचार के बाद सभी की स्थिति सामान्य रहने के कारण उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो पर सवार बर्फानी बाबा समेत पांच भक्त उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ओडिशा के जगन्नाथपुरी जा रहे थे. स्कॉर्पियो ने असंतुलित होकर एक एक ट्रक के पीछे टक्कर मार दी.

इसे भी पढ़ेः Deoghar : बसंत पंचमी पर, बाबा बैद्यनाथ को रंग-गुलाल अर्पित किया, मालपुआ का लगा भोग

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कैरव गांधी अपहरण कांड का मास्टरमाइंड तेजिंदर धराया, फिरौती की रकम लेने अथवा नहीं लेने से उठेगा पर्दा

अपहरण की वारदात को अंजाम देने के बाद भाग जाता था विदेश जमशेदपुर :  बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के सीएच एरिया निवासी युवा उद्यमी कैरव गांधी के अपहरण मामले में पुलिस…

Spread the love

Jhargram : झाड़ग्राम के निगुई जंगल से महिला का शव बरामद, इलाके में सनसनी

दो दिनों से लापता थी महिला, शरीर पर मिले चोट के कई निशान जंगल से महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप झाड़ग्राम : झाड़ग्राम जिले के नयाग्राम थाना क्षेत्र…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *