Gamharia: एंटी वेनम की कमी से बढ़ रहा सर्पदंश का खतरा, सरकार उठाए ठोस कदम : सुमन कारूवा

गम्हरिया: मानवाधिकार सहायता संघ अंतरराष्ट्रीय के सरायकेला-खरसावां जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुमन कारूवा ने सर्पदंश की बढ़ती समस्या पर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने सरकार से एंटी वेनम की कमी दूर करने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाने की मांग की है.

 

सर्पदंश बना गंभीर स्वास्थ्य संकट

सुमन कारूवा ने कहा कि क्षेत्र में सर्पदंश एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या बनता जा रहा है. उचित चिकित्सा सुविधाओं के अभाव में सर्पदंश से पीड़ित मरीजों को भारी संकटों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि इस विषय को प्राथमिकता देते हुए चिकित्सा केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में एंटी वेनम उपलब्ध कराई जाए.

 

मुख्यमंत्री से त्वरित कार्रवाई की अपील

उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अनुरोध किया कि राज्य के सभी अस्पतालों, चिकित्सा केंद्रों एवं उप-स्वास्थ्य केंद्रों में एंटी वेनम की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए. इससे सर्पदंश के शिकार लोगों को समय पर जीवनरक्षक इलाज मिल सके और अनावश्यक मौतों को रोका जा सके.

 

इसे भी पढ़ें: Gamharia: रास्ता भटककर रापचा पंचायत के मुर्गाघुटू पहुँचा 50 वर्षीय व्यक्ति

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साइबर क्राइम पर करीम सिटी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, साइबर अपराध का शिकार होने पर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने की दी नशीहत

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज प्लेसमेंट सेल ने ईक्यूएसी एवं बजाज फाइनेंस लिमिटेड के साथ साझा मिलकर साइबर क्राइम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में…

Spread the love

Jamshedpur : जादूगोड़ा पुलिस ने सामान के साथ चोर को दबोचा, भेजा जेल

जादूगोड़ा: जादूगोड़ा पुलिस ने जादूगोड़ा मोड चौक स्थित डुगरीडीह निवासी रजनीश कालिंदी ( मौजा मछुआ) को चोरी के सामान के साथ हिरासत में लेकर घाटशिला जेल भेज दिया। यहां बताते…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time