Saraswati Puja: डी.बी.एम.एस. कॉलेज में माँ सरस्वती का 5000 चूड़ियों से किया श्रृंगार, विद्यार्थियों ने पीले परिधान में की पूजा

जमशेदपुर: डी.बी.एम.एस. कॉलेज में आज माँ वीणावादिनी की पूजा अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुई. पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण था, जहाँ छात्र-छात्राओं ने पीले परिधान में देवी सरस्वती की आराधना की. कार्यक्रम का संचालन अंतरा ने किया, जबकि संगीत शिक्षिका अमृता चौधरी के निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने हर्षोल्लास के साथ सरस्वती वंदना गाई.

 

 


5000 चूड़ियों से अद्भुत श्रृंगार

इस वर्ष अंजलि गणेशन और काजल महतो के निर्देशन में 5000 से अधिक चूड़ियों से माँ सरस्वती के मंदिर का भव्य श्रृंगार किया गया. इस अनूठे कार्य में लड़कों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया. डेविड, रिचर्ड, अमीषा, स्वीटी और पूजा ने चूड़ियों को बाँधकर माँ सरस्वती का सिंहासन तैयार किया, जो आकर्षण का केंद्र बना.

 

वृहद आयोजन में हुआ देवी का आह्वान

कॉलेज प्रांगण में भव्य सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने श्लोकों एवं सरस्वती वंदना के माध्यम से देवी का आह्वान किया. सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन एवं अंजली गणेशन ने तमिल में सरस्वती स्तुति की प्रस्तुति दी.

 

पुजारी ने किया विधिवत अभिषेक

पूजा विधि-विधान से सम्पन्न हुई, जिसमें पुजारी ने माँ सरस्वती का दूध, दही, जल और नारियल पानी से अभिषेक किया. श्रद्धालुओं ने फूल अर्पित कर देवी की आराधना की और मंगलकामना की. दो घंटे तक चली इस पूजा में कॉलेज अध्यक्ष बी. चंद्रशेखर स्वयं उपस्थित रहे. डी.बी.एम.एस. ट्रस्टी शिव शंकर सिंह, गर्वनिंग बॉडी के सेक्रेटरी सतीश, सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन, सह सचिव सुधा दिलीप पद्मा शिवा, प्राचार्या डॉ. जूही समर्पिता एवं उप-प्राचार्या डॉ. मोनिका उप्पल ने भी छात्रों संग पूजा में भाग लिया.

 

विद्यार्थियों ने दी भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ

अर्पिता चक्रवर्ती, त्रिशा, इशिका और तनुश्री ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की.
रवि, वर्षा, नेहा पटेल, बेबी और प्रियंका कुमारी ने श्लोकों का सस्वर वाचन किया.
सौमिनी, मुस्कान कुमारी, श्रिस्टी, पूजा, प्रमिला, प्रियदर्शिनी, अंकिता, मुस्कान राज, बेबी, एलिजा सामद और इंशा सिद्दीकी ने वसंत पंचमी गीत की प्रस्तुति दी.

 

भोग वितरण और समापन

पूजा के उपरांत सभी ने श्रद्धापूर्वक भोग ग्रहण किया. कार्यक्रम का संचालन मनीषा कुमारी ने किया. इस अवसर पर कॉलेज के समस्त शिक्षक, शिक्षिकाएँ एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.

 

इसे भी पढ़ें: Saraswati Puja: Chakulia में 40000 रुपये की लागत से बना शिवलिंग आकृति का पंडाल, आस्था और कलाकारी का अद्भुत संगम


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सुगम सरायवाला बने सीए सोसाइटी के अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में विकास की नई दिशा होगी तय

जमशेदपुर : जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसाइटी (जेसीएएस) की वार्षिक आम सभा (एजीएम) का आयोजन रूसी मोदी सेंटर फॉर एकसिलेंस जमशेदपुर में किया गया। एजीएम में वर्ष 2025-26 के कार्यों की…

Spread the love

Jamshedpur : भालुबासा में गायत्री परिवार के संस्थापक माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्म उत्सव मनाया गया

जमशेदपुर :  गायत्री परिवार  की संस्थापक माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्म उत्सव रविवार को गायत्री परिवार टाटानगर का युवा मण्डल नवयुग दल एवं प्रज्ञा महिला मण्डल ने गायत्री…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time