Jamshedpur Press Club द्वारा आयोजित Media Cup 2025: सोनारी शालीन को हराकर टेल्को टशन ने दर्ज की शानदार जीत

जमशेदपुर: प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर द्वारा आयोजित मीडिया कप 2025 के सातवें दिन सोनारी शालीन बनाम टेल्को टशन के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया. टॉस जीतकर सोनारी शालीन ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया.

 

सोनारी शालीन की धीमी बल्लेबाजी

पहले बल्लेबाजी करते हुए सोनारी शालीन की टीम ने 10 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 58 रन बनाए. टीम की ओर से सुमित झा ने सर्वाधिक 14 रन का योगदान दिया.

लक्ष्य का पीछा करते हुए टेल्को टशन ने शानदार प्रदर्शन किया और सिर्फ 7.4 ओवर में 1 विकेट खोकर 59 रन बनाते हुए जीत हासिल कर ली. टेल्को टशन के बलजीत सनसोआ ने 29 रनों की बेहतरीन पारी खेली.

टेल्को टशन के मनप्रीत सिंह ने एक मैडन ओवर डालकर विपक्षी टीम पर दबाव बनाया. वहीं, श्याम झा ने एक ओवर में तीन विकेट लेकर जीत की राह आसान कर दी.

 

मौके पर मौजूद गणमान्य

इस मैच को देखने के लिए प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजीव भारद्वाज, वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र सिंह, कौशल सिंह, बी. श्रीनिवास, महासचिव विकास श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष सुमित झा व राकेश सिंह, कोषाध्यक्ष गंगाधर पाण्डेय उर्फ मनमन, सह सचिव अमित तिवारी, उत्तम गुप्ता समेत कई सदस्य उपस्थित रहे.

 

इसे भी पढ़ें: Jamshedpur: Press Club द्वारा आयोजित मीडिया कप के चौथे दिन बिस्टुपुर बेमिसाल ने दर्ज की शानदार जीत 

Spread the love

Related Posts

Jadugora : तालसा गांव में गोम्हा पर्व की धूम, रिंझा नृत्य ने बांधा समां

करम गोसांय की पूजा कर ग्रामीणों ने मांगी सुख-समृद्धि और अच्छी फसल की कामना जादूगोड़ा : यूसिल के तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से सटे तालसा गांव में गोम्हा पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास…

Spread the love

Jamshedpur : जगत पुत्री कुल्लू रानी माता का जन्मोत्सव 3 से 5 सितम्बर तक

जमशेदपुर : शहर की धार्मिक संस्था अति उत्तम शक्ति परिवार द्धारा जगत पुत्री माँ अति उत्तमेश्वरी कुल्लू रानी का तीन दिवसीय जन्म उत्सव हर साल की तरह इस साल भी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time