बहरागोड़ा : बहरागोड़ा वीणापाणि पाठागार द्वारा आगामी 15 अगस्त 2026 (शनिवार) को भारतवर्ष के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर वीणापाणि स्टेडियम परिसर में भव्य देशभक्ति व खेल कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। संस्था के संयुक्त सचिव आफताब आलम एवं अशोक कुमार कर ने पाठागार के सभी सम्मानित सदस्यों और क्रीड़ा प्रेमियों को आमंत्रित करते हुए बताया कि समारोह का शुभारंभ सुबह 9:00 बजे स्टेडियम परिसर में राष्ट्रीय ध्वजारोहण के साथ होगा, जिसके पश्चात सुबह 10:00 बजे स्टेडियम से एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी जो बहरागोड़ा बाजार व PWD चौक से होते हुए पुनः स्टेडियम लौटकर संपन्न होगी। इसके उपरांत, सुबह 11:00 बजे ऐतिहासिक ‘जामिरूल हक एवं दिलीप गिरि मेमोरियल’ एकदिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन किया जाएगा और दिनभर चलने वाले रोमांचक मुकाबलों के बाद शाम 5:00 बजे पुरस्कार वितरण सभा के साथ कार्यक्रम का समापन होगा; संस्था के पदाधिकारियों ने सभी क्षेत्रवासियों से हर साल की तरह इस बार भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
इसे भी पढ़ें : Bahragora : बहरागोड़ा में थम गई व्यावसायिक गतिविधियां: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा का बाज़ार बंद सफल
There is no ads to display, Please add some



















































