मुरी : मुरी के कुतरू पेट्रोल पंप के पास बुधवार को बोलेरो एवं मोटरसाइकिल की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार तीन लोग घायल हो गए. घायलों में नेमरा गांव का सुभाष टुडू, लखिन्द्र एवं एक अज्ञात है. तीनों को चिकित्सा के लिए सिंगपुर नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया. जहां एक घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए पुलिस ने अन्यत्र भर्ती कराया. मिली जानकारी के अनुसार दोनों वाहन विपरीत दिशा से आ रहे थे. उसी दौरान अनियंत्रित होकर बोलेरो ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी. घटना की जानकारी मिलन के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तथा छानबीन शुरु कर दी. पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है.
इसे भी पढ़ें : Muri : राष्ट्रीय विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान का चार दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण कर सिल्ली पहुंची पीएम श्री कस्तूरबा की छात्राएं


















































