Dumaria : आज़ादी के बाद पहली बार डुमरिया में बना 30 बेड का अस्पताल, 18 अगस्त को स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी  करेंगे उद्घाटन 

विधायक संजीव सरदार के आग्रह पर उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे स्वास्थ मंत्री, डुमरिया की 10 पंचायतों के हजारों लोगों को मिलेगा लाभ

डुमरिया : पोटका विधायक संजीव सरदार के लगातार प्रयास और पहल से डुमरिया प्रखंड के भालुकपातड़ा मौजा में करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित 30 बेड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का उद्घाटन आगामी 18 अगस्त को राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री इरफान अंसारी करेंगे। विधायक संजीव सरदार के आग्रह पर मंत्री उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस अवसर पर विधायक संजीव सरदार समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे यह जानकारी झामुमो डुमरिया प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन ने दी.

आज़ादी के बाद पहली बार डुमरिया को मिलेगा अपना हाईटेक सीएचसी

प्रेस को संबोधित करते हुए झामुमो डुमरिया प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन ने बताया कि देश के आज़ादी के बाद पहली बार डुमरिया प्रखंड में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण हुआ है। इससे पहली कई जनप्रतिनिधि आए लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि विधायक संजीव सरदार के अथक प्रयास से अब डुमरिया प्रखंड की 10 पंचायतों के हजारों लोगों के लिए बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इससे ग्रामीणों को इलाज के लिए दूर के अस्पतालों पर निर्भरता कम होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्वास्थ मंत्री डॉ इरफान अंसारी और विधायक संजीव सरदार का आभार जताया। इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन, सचिव जयपाल सिंह मुर्मू, कोषाध्यक्ष अर्जून मुर्मू, भगत हांसदा, सुरेश हेंब्रम,दुला मुर्मू, दूर्गा चरण टुडू, सिदाम मुर्मू, रामदास हेंब्रम, तानो मार्डी आदि मौजूद थे।

अस्पताल में मिलेंगी ये प्रमुख सुविधाएं

सीएचसी प्रभारी डॉ. पाराव माझी के अनुसार, नवनिर्मित अस्पताल में 30 बेड, सभी प्रकार की आवश्यक खून की जांच, गैर-संचारी रोग (NCD) जांच एवं सेवाएं तथा किशोर स्वास्थ्य परामर्श केंद्र की सुविधा उपलब्ध होगी। अस्पताल 24 घंटे संचालित किया जाएगा। इसके अलावा अस्पताल परिसर में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट भी संचालित होगी, जहां टीबी, मलेरिया, पीलिया (जॉन्डिस) समेत विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जांच के साथ साथ हाईटेक एम्बुलेंस की सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी।

इसे भी पढ़ें : Potka ; अतिवृष्टि प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिलाने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने सीओ को सौंपा मांग पत्र

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सिदगोड़ा की विवादित जमीन पर प्रशासन-टाटा स्टील की कार्रवाई से गरमाया मामला, कोर्ट में सुनवाई से पहले बुलडोजर चलाने पर सवाल

जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के शिव सिंह बागान सी रोड स्थित विवादित जमीन पर बुधवार को प्रशासन और टाटा स्टील की संयुक्त कार्रवाई के बाद मामला तूल पकड़ता जा…

Spread the love

Muri : राहे-सोनाहातू में देशव्यापी जेल भरो आंदोलन, 163 किसानों ने दी गिरफ्तारी

किसान-मजदूरों का आंदोलन ऐतिहासिक रहा : सुफल महतो मुरी : संयुक्त किसान मोर्चा एवं ट्रेड यूनियन मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को देशव्यापी जेल भरो आंदोलन के तहत झारखंड राज्य…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time