Potka : जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल समेत अन्य पर जानलेवा हमला, MGM अस्पताल में घायलों को देखने पहुंची समाजसेवी दुखनी सोरेन 

पोटका: कोवाली थाना क्षेत्र के कैरासाईं में महिला कांवरियों के साथ कथित छेड़खानी के बाद कांवरियों के दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। घटना में जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है।

घायलों से मिलने पहुंचीं समाजसेवी महिला दुखनी सोरेन ने घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि भक्ति के माहौल में इस तरह की हिंसक घटना बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि कांवरिया यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता होनी चाहिए थी, ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

दुखनी सोरेन ने कहा कि वह पूरे मामले की जांच की मांग करेंगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों पर इस तरह हमला किया जाना भी गंभीर मामला है और प्रशासन को मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें : Potka : मोबाइल का उपयोग ज्ञानवर्धन के लिए करें : नागेंद्र कुमार

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : :सुंदरनगर में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बना दिया मालगोदाम, प्रशासन ने चिपकाया नोटिस

जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा- भीमसेन शर्मा, विमल शर्मा और अनिल गुप्ता ने अवैध तरीके से अतिक्रमण कर किया है मालगोदाम का  निर्माण जल्द होगी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, अधिकारियों-कर्मचारियों…

Spread the love

Jamshedpur : 20 अगस्त को लावजोड़ा में रक्तदान शिविर का होगा  आयोजन, रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र के साथ मिलेगा हेलमेट 

जमशेदपुर : जरूरतमंद मरीजों तक समय पर रक्त उपलब्ध कराने और समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जल ज्योति फाउंडेशन ट्रस्ट एवं पटमदा – बोड़ाम…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time