Jamshedpur : विधायक सरयू राय 6 सितंबर को शिक्षा का उत्थान, शिक्षकों का सम्मान विषय पर जमशेदपुर में करेंगे सेमिनार

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय आगामी 6 सितंबर को जमशेदपुर में झारखंड की शिक्षा व्यवस्था पर एक सेमिनार का आयोजन करने जा रहे हैं। सेमिनार का विषय हैः शिक्षा का उत्थान, शिक्षकों का सम्मान। यह निर्णय उन्होंने मंगलवार को अपने बिष्टुपुर स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में लिया।
सरयू राय ने बताया कि इस सेमिनार में शिक्षकों को सम्मानित भी किया जाएगा। सेमिनार को चार सत्रों में बांटा गया हैः उच्च और तकनीकी शिक्षा सत्र, माध्यमिक शिक्षा सत्र, प्राथमिकी शिक्षा सत्र और छात्र आंदोलन का सत्र।

श्री राय ने बताया कि सेमिनार में उच्च और कतनीकी शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, प्राथमिक शिक्षा और छात्र आंदोलन की वर्तमान स्थितियों पर तो चर्चा होगी ही, इनमें सुधार के क्या-क्या उपाय हो सकते हैं; उन पर भी सविस्तार चर्चा होगी। सेमिनार के उपरांत झारखंड सरकार को एक ज्ञापन भी दिया जाएगा। बैठक में एसपी सिंह, सुबोध श्रीवास्तव, अमृता मिश्रा, सुधीर सिंह, नीरज सिंह, पवन सिंह आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में महामंत्री आरके सिंह एवं ईआर हेड ने दी तिरंगे को सलामी


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : रोज हाउस , वर्ल्ड ट्रक एवं ईआरसी में अभिनंदन समारोह आयोजित

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह के सम्मान में रविवार को टाटा मोटर्स के तीन विभागों क्वालिटी व सीसीई, वर्ल्ड ट्रक…

Spread the love

Jamshedpur : रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा : अमरप्रीत सिंह काले

जन सेवा संघ ट्रस्ट एवं प्रयत्न संस्था के रक्तदान शिविरों में शामिल होकर रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह जमशेदपुर : धतकीडीह स्थित जमशेदपुर ब्लड बैंक में जन सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time