Jamshedpur : जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनी नागरिकों की समस्याएं, त्वरित एवं यथोचित कार्रवाई के दिए निर्देश

जमशेदपुर : उपायुक्त राजीव रंजन ने मंगलवार को जन शिकायत एवं निवारण दिवस पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने एक-एक कर नागरिकों से उनकी समस्याओं/ शिकायतों की जानकारी ली तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवेदनों की जांच कर नियमानुसार त्वरित एवं यथोचित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जन शिकायत निवारण दिवस में शिकायतें जल समस्या, जन्म प्रमाण पत्र, आर्म्स लाइसेंस, नाला एवं जल निकासी, जमीन संबंधी विवाद, पेंशन, आवास, राशन, विद्युत आपूर्ति, सड़क एवं नाली निर्माण, अतिक्रमण, राजस्व एवं दाखिल-खारिज, जाति एवं आय प्रमाण पत्र, विद्यालय एवं शिक्षा संबंधी समस्या, स्वास्थ्य सुविधा, सरकारी योजनाओं का लाभ, पारिवारिक एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन आदि से जुड़ी थी.

उपायुक्त ने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन किया जाए। जिन मामलों में स्थल निरीक्षण या अन्य विभागों से समन्वय की आवश्यकता है, उनमें संबंधित पदाधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर कार्रवाई सुनिश्चित करें।

उपायुक्त ने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका नियमानुसार समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने पदाधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ आम नागरिकों की समस्याओं को सुनने तथा निर्धारित प्रक्रिया के तहत शिकायतों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब नहीं करने का निर्देश दिया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : विधायक सरयू राय 6 सितंबर को शिक्षा का उत्थान, शिक्षकों का सम्मान विषय पर जमशेदपुर में करेंगे सेमिनार

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : :सुंदरनगर में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बना दिया मालगोदाम, प्रशासन ने चिपकाया नोटिस

जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा- भीमसेन शर्मा, विमल शर्मा और अनिल गुप्ता ने अवैध तरीके से अतिक्रमण कर किया है मालगोदाम का  निर्माण जल्द होगी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, अधिकारियों-कर्मचारियों…

Spread the love

Jamshedpur : 20 अगस्त को लावजोड़ा में रक्तदान शिविर का होगा  आयोजन, रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र के साथ मिलेगा हेलमेट 

जमशेदपुर : जरूरतमंद मरीजों तक समय पर रक्त उपलब्ध कराने और समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जल ज्योति फाउंडेशन ट्रस्ट एवं पटमदा – बोड़ाम…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time